लाइव न्यूज़ :

चेन्नइयिन एफसी ने एटीकेएमबी को बराबरी पर रोका, तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंचा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 22:03 IST

Open in App

फातोर्दा, 11 दिसंबर चेन्नइयिन एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल प्रतियोगिता में खेले गए अपने चौथे चरण के मुकाबले में एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को 1-1 की बराबरी पर रोकते हुए अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया।

लिस्टन कोलाको ने मैच के 18वें मिनट में गोलकर एटीकेएमबी को बढ़त दिला दी थी लेकिन ब्लादिमीर कोमान द्वारा 45वें मिनट में किए गए गोल की मदद से चेन्नइयिन एफसी की टीम मैच को बराबरी पर रोक अंक बांटने में सफल रही।

इस मैच से पहले टीम तालिका में पांचवें स्थान पर थी लेकिन एक अंक की बढ़ोतरी के साथ अब तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है। एटीकेएमबी पांच मैचों में से दो जीत, दो हार औऱ एक ड्रा की मदद से छठे स्थान पर ही बनी हुई है।

शुरुआती पलों में कुछ मौके बनाने के बाद आखिरकार एटीके मोहन बागान को 18वें मिनट में सफलता मिल ही गई। लिस्टन कोलाको ने राय कृष्णा की मदद पर बेहतरीन गोल करते हुए एटीकेएमबी को 1-0 से आगे कर दिया।

मैच के आगे बढ़ने के साथ चेन्नइयिन ने भी अपनी लय हासिल कर ली। अनिरुद्ध थापा औऱ लालियानजुआला चांग्ते ने 29वें औऱ 32वें मिनट में शानदार मौके बनाये लेकिन उसे गोल में नहीं बदल सके।

टीम को 41वें मिनट में एक कार्नर मिला, जिस पर गोल का मौका बन सकता था लेकिन एटीकेएमबी के गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने शानदार बचाव किया। 45वें मिनट में हालांकि ब्लादिमीर कोमान ने अमरिंदर को कोई मौका नहीं दिया और गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। लुकास गिकेविच की मदद पर कोमान ने यह गोल किया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच आगे निकलने की होड़ थी लेकिन दोनों ने एक दूसरे के आक्रमण को कुंद करने में सफल रहे। इस हाफ में कोई भी गोल करने में सफल नहीं रहा और दोनों टीमों को अंक बांटने पर मजबूर होना पड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!