लाइव न्यूज़ :

पहली ओडिशा एचपीसी कंपीटीशन सीरीज में बोरगोहेन, टोप्पो चमके

By भाषा | Updated: November 10, 2020 12:39 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 नवंबर ओडिशा के ‘हाई परफोर्मेंस सेंटर (एचपीसी) फोर एथलेटिक्स’ के एथलीटों ने यहां कलिंगा स्टेडियम में ‘परफोर्मेंस ग्रेडेड रेसों’ के दौरान 100 निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए।

फर्राटा और मध्यम दूरी की दौड़ की इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 अक्टूबर से आठ नवंबर तक किया गया। इसका आयोजन अलग तरह के प्रारूप में किया गया जिसमें खिलाड़ियों का समूह बनाने का आधार उनकी आयु या लिंग नहीं था।

यह केंद्र राज्य सरकार और रिलांयस फाउंडेशन मिलकर चला रहे हैं।

केंद्र की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 200 मीटर फाइनल में अमलान बोरगोहेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 21.20 सेकेंड का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

बाइस साल के बोरगोहेन ने 100 मीटर में भी निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने छह रेस (100 और 200 मीटर में तीन-तीन रेस) में छह निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए जिसके लिए उन्हें ‘ओवरआल परफोर्मेंस अवार्ड’ भी दिया गया।

बाधा दौड़ की धाविका सविता टोप्पो ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इस 15 वर्षीय धाविका ने छह रेस में चार निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किए जिसमें 100 मीटर बाधा दौड़ भी शामिल है।

कोविड-19 महामारी के कारण पाबंदियों को देखते हुए चार प्रतियोगिताओं की इस सीरीज में सिर्फ एचपीसी के 29 एथलीटों ने हिस्सा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!