लाइव न्यूज़ :

सीनियर राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप में महाराष्ट्र, झारखंड, तेलांगाना की बड़ी जीत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 20:24 IST

Open in App

पुणे, 12 दिसंबर कप्तान तालेब शाह के आठ गोल के दम पर मेजबान महाराष्ट्र ने  रविवार को यहां 11वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में  मिजोरम पर 18-0 से शानदार जीत दर्ज की।

तालेब ने मैच के 20वें, 29वें, 34वें, 37वें, 42वें, 47वें, 51वें और 59वें मिनट में गोल किये। इस प्रदर्शन से तालेब टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गये और महाराष्ट्र की टीम ग्रुप एच की तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी।

इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में बिहार ने छत्तीसगढ़ को 4-2 से हराया।

रविवार को कुल सात मैच खेले गये जिसमें 74 गोल हुए। इन मैचों में महाराष्ट्र के अलावा झारखंड, तेलंगाना ने दोहरे अंक में गोल दागे।

झारखंड ने असम हॉकी को 11-0 और तेलंगाना ने हिमाचल प्रदेश को 13-1 से हराया। तेलंगाना के लिए सूर्य प्रकाश पोटलुरी ने चार (24वें, 26वें, 31वें और 57वें) बार गेंद को गोल पोस्ट के अंदर डाला।

दिन के अन्य मैचों में ओडिशा ने गुजरात और बंगाल ने गोवा को एक समान 8-0 के अंतर से हराया। बंगाल के लिए रौशन कुमार ने पांच गोल (दूसरे, चौथे, 53वें, 54वें और 59वें मिनट) में गोल किये।

उत्तर प्रदेश ने मोहम्मद आमिर खान के हैट्रिक के दम पर केरल पर 9-0 की प्रभावशाली जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!