लाइव न्यूज़ :

बायर्न ने मेंज को हराकर बुंदेसलीगा में छह अंक की बढ़त बनाई

By भाषा | Updated: December 12, 2021 10:01 IST

Open in App

म्यूनिख, 12 दिसंबर (एपी) बायर्न म्यूनिख ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए शनिवार को यहां मेंज को 2-1 से हराकर बुंदेसलीगा फुटबॉल टूर्नामेंट के शीर्ष पर छह अंक की बढ़त बना ली।

बायर्न को दूसरे स्थान पर चल रहे बोरूसिया डोर्टमंड के बोचुम के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने का भी फायदा मिला।

कोरोना वायरस पाबंदियों के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में करीम ओनिसिवो ने 22वें मिनट में मेंज को बढ़त दिलाई लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत में ही किंगस्ले कोमन ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

इसके बाद 18 साल के जमाल मुसेइला ने 74वें मिनट में सत्र का अपना छठा गोल दागते हुए बायर्न को 2-1 की बढ़त दिला दी जो अंत में निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

लगातार 10वें बुंदेसलीगा खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे बायर्न के 15 मैचों में 37 जबकि डोर्टमंड के इतने ही मैचों में 31 अंक हैं। इसके साथ ही क्रिसमस के ब्रेक के समय बायर्न का शीर्ष पर रहना भी तय हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!