लाइव न्यूज़ :

एएफआई ने पूर्व खेल मंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने इसके पूर्व अध्यक्ष और पूर्व खेलमंत्री बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया ।

बूटा सिंह 1976 से 1984 के बीच अमैच्योर एथलेटिक्स फेडरेशन आफ इंडिया (एएफआई का पूर्व नाम) के अध्यक्ष रहे । उनके अध्यक्ष रहते भारत ने 1982 दिल्ली एशियाई खेलों में एथलेटिक्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया ।

वह 1982 एशियाई खेलों की विशेष आयोजन समिति के अध्यक्ष थे और 1979 में एशियाई एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष रहे । वह 1983 . 84 के दौरान खेलमंत्री भी थे ।

एएफआई अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने कहा ,‘‘ मैं उस समय खिलाड़ी था जब सरदार बूटा सिंह एएफआई के अध्यक्ष थे । मैं कह सकता हूं कि वह सही अगुवा थे और खेल को सही दिशा में ले जा रहे थे । भारतीय एथलेटिक्स के इतिहास से वाकिफ हर किसी को पता है कि 1982 एशियाई खेल टर्निंग प्वाइंट थे ।’’

भारत ने 1982 एशियाई खेलों में 21 पदक जीते थे जिनमें चार स्वर्ण और नौ रजत शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

भारतऐसे तो उद्योगों का भला नहीं होने वाला है...!  

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!