लाइव न्यूज़ :

Pune Helicopter Crash: पुणे में बड़ा हादसा; खाक में तब्दील हुआ हेलीकॉप्टर, दो पायलट समेत तीन की मौत

By अंजली चौहान | Updated: October 2, 2024 10:10 IST

Pune Helicopter Crash:पुणे में एक निजी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे बावधान इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई, जब हेलीकॉप्टर ने पास के एक गोल्फ कोर्स में स्थित हेलीपैड से उड़ान भरी थी।

Open in App

Pune Helicopter Crash:महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार, 2 अक्टूबर की सुबह बड़ा हादसा होने से अपरा-तफरी मच गई। एक हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के कारण तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6:45 बजे बावधान इलाके के पहाड़ी इलाके में हुई, जब हेलीकॉप्टर ने पास के एक गोल्फ कोर्स में स्थित हेलीपैड से उड़ान भरी थी। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में दो पायलट और एक इंजीनियर सवार थे जिसके हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

इन तीनों की पहचान, दो पायलट परमजीत सिंह और जी के पिल्लई, और एक इंजीनियर प्रीतम भारद्वाज। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर हेरिटेज एविएशन का था और पुणे में स्थित था। पुलिस ने कहा कि इसका पंजीकरण नंबर VT EVV था।

हेलीकॉप्टर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने किराए पर लिया था और यह मुंबई जा रहा था। NCP प्रमुख सुनील तटकरे के अनुसार, वह हेलीकॉप्टर में सवार होकर रायगढ़ का दौरा करने जा रहे थे। घटना की तस्वीरों और वीडियो में हेलीकॉप्टर में आग लगी हुई और उसमें से भारी धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने बताया कि पुणे नगर निगम (पीएमसी) और पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के चार दमकल टैंकर फिलहाल मौके पर हैं।

हालाँकि दुर्घटना का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने कहा कि संभवतः घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई होगी।

टॅग्स :Punehelicopterमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग