लाइव न्यूज़ :

सचिन वाझे मामले में एनसीपी नेता जयंत पाटिल की दो टूक, अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता

By भाषा | Updated: March 22, 2021 08:25 IST

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे। उन्होंने कहा था कि देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए आरोप गंभीर हैं और उनकी गहन जांच होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देशरद पवार ने वरिष्ठ नेताओं सुप्रिया सुले और प्रफुल पटेल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और जयंत पाटिल के साथ बैठक की।भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किए

नयी दिल्ली: मुंबई पुलिस के पूर्व प्रमुख द्वारा लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

राकांपा के राज्य प्रमुख और महाविकास आघाडी सरकार में वरिष्ठ मंत्री जयंत पाटिल ने राकांपा अध्यक्ष शरद पवार के आवास पर यहां तीन घंटे चली बैठक के बाद कहा कि प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के बाहर वाहन मिलने की घटना और ठाणे के व्यवसायी मनसुख हिरन की हत्या के मामले से ध्यान भटकाने की जरूरत नहीं है।

मुकेश अंबानी के आवास के बाहर जो वाहन मिला था उसमें विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। उन्होंने कहा कि इन दो घटनाओं पर ध्यान केंद्रित है और उसके बाद उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। पाटिल ने कहा कि एटीएस ने हिरन की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।’’

इससे पहले, पवार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि देशमुख पर फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे। उन्होंने कहा कि देशमुख के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए आरोप गंभीर हैं और उनकी गहन जांच होनी चाहिए। पवार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब महाराष्ट्र में नया गृह मंत्री बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। पवार ने वरिष्ठ नेताओं सुप्रिया सुले और प्रफुल पटेल, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और पाटिल के साथ बैठक की।

सिंह ने दावा किया है कि देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी मुंबई में होटल और बार से उनके लिए हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। इस बीच, सिंह के लगाए आरोपों के बाद देशमुख को हटाए जाने की मांग तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर विभिन्न शहरों में विरोध प्रदर्शन किए। पाटिल ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के मंत्रियों के खिलाफ कई आरोप लगाए गए थे, लेकिन उन्होंने किसी से इस्तीफा नहीं मांगा। पवार के आवास पर बैठक से पहले शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी उनसे मुलाकात की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने भी अलग से पवार से मुलाकात की। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशरद पवारसचिन वाझेभारतीय जनता पार्टीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग