लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र राजनीतिक संकट: उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने पहुंचे वरिष्ठ NCP नेता छगन सिंह भुजबल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 09:22 IST

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच सत्ता व विपक्षी पार्टियों के नेता आपस में एक के बाद एक लगातार बैठक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछगन सिंह भुजबल उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने उनके घर पहुंचेवेंद्र फड़नवीस से मिलने रविवार रात उनके आवास पर अजित पवार भी पहुंचे

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार से मिलने के लिए आज सुबह एनसीपी पार्टी के वरिष्ठ नेता छगन सिंह भुजबल उनके घर पहुंचे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज सुबह 10:30 बजे सुप्रीम कोर्ट में इस मामले में सुनवाई होनी है। यही वजह है कि सत्ता व विपक्षी पार्टियों के नेता आपस में एक के बाद एक बैठक कर रहे हैं। दूसरी ओर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस से मिलने रविवार रात उनके आवास पर अजित पवार भी पहुंचे थे।

इसी बीच अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने एक खुलासा किया है कि अजित पवार ने 17 नवंबर को शरद पवार के साथ हुई बैठक में ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ये बैठक पुणे में हुई थी, जिसमें अजित ने कहा था कि वो शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने ये कहते हुए सबको चौंका दिया था कि एनसीपी को बीजेपी को सरकार बनाने में मदद करनी चाहिए।

यही नहीं बल्कि खबरों से उभर कर यह बात भी सामने आ रही है कि राकांपा के तीन अन्य वरिष्ठ नेताओं व पार्टी के सांसद सुनील तटकरे, विधायक धनंजय मुंडे और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल को भी अजित पवार के फैसले व BJP के साथ जाने को लेकर वह क्या सोच रहे हैं, इस बात की जानकारी थी। इसके अलावा आपको बता दें कि तटकरे और मुंडे को अजीत पवार के वफादार माना जाता है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार,  इस बैठक के तुरंत बाद एनसीपी ने सबसे पहले शिवसेना और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाने की घोषणा की।

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019महाराष्ट्रशरद पवारअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग