लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मोदी सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 27, 2021 19:22 IST

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा की.

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के लिए मोदी सरकार ने घोषित किया राहत पैकेज700 करोड़ रुपये बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए किए मंजूरमहाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे का आज अपना 61वां जन्मदिन

महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में हुई मुसलाधार बारिश और बाढ़ के बाद राज्य को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. बाढ़ के हालात का जायजा लेने के बाद मोदी सरकार ने महाराष्ट्र के लिए एक अहम ऐलान किया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लोकसभा में इसकी जानकारी दी. केंद्र ने महाराष्ट्र में बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए 700 करोड़ रुपये की घोषणा की है.

किसानों के घोषित की गई 700 करोड़ की राशि

संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष संसद के दोनों सदनों में लगातार हंगामा कर रहा है, विपक्ष पेगासस जासूसी कांड पर जांच की मांग को लेकर आक्रामक है. आज भी लोकसभा में जमकर बवाल हुआ. इसी दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने महाराष्ट्र में किसानों के लिए मदद की घोषणा की. इस राशि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों पर खर्च किया जाएगा।

महाराष्ट्र का कोंकण क्षेत्र बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित 

महाराष्ट्र में कोंकण के रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. रत्नागिरी का चिपलून शहर और रायगढ़ के महाड़ में बाढ़ और भूस्खलन से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है. हाल में सीएम उद्धव ठाकरे ने भी इन क्षेत्रों का दौरा कर हालात का जायजा लिया था.

महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर पीेएम मोदी ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी.

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़भूस्खलनरत्नागिरी-सिंधुदुर्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग