लाइव न्यूज़ :

LMOTY 2024: सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा- ऐसे पुरस्कार से ऊर्जा मिलती है, जब-जब समाज को जरूरत पड़ी लोकमत आगे रहा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: February 15, 2024 20:49 IST

'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसलिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। सीएम ने कहा कि जब-जब समाज को जरूरत पड़ी लोकमत आगे रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को आयोजित किया गयामुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसलिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैंसीएम ने कहा कि जब-जब समाज को जरूरत पड़ी लोकमत आगे रहा

lokmat maharashtrian of the year awards 2024: 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' समारोह 15 फरवरी को  आयोजित किया गया। 'महाराष्ट्रियन ऑफ द ईयर' के इतिहास में पहली बार यह समारोह गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारी, उद्यमी, डॉक्टर, वकील शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उद्यमी ईशा अंबानी और अभिनेता रणबीर कपूर ने भी हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी के प्रफुल्ल पटेल और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर लोकमत के महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर पुरस्कार समारोह में एक साथ आए। इस दौरान सीएम  शिंदे ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार देने का मतलब है काम की सराहना करना। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ऐसे पुरस्कार से ऊर्जा मिलती है और कुछ और लोग समाज में अच्छा काम करने लगते हैं।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि इसलिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। सीएम ने कहा कि लोकमत को विभिन्न क्षेत्रों में सुर्खियों से दूर रहकर पर्दे के पीछे काम करने वालों को ढूंढ़ने और पुरस्कृत करने का काम सौंपा गया है। सीएम ने कहा कि जब-जब समाज को जरूरत पड़ी लोकमत आगे रहा। लोकमत ने केवल बुरे की आलोचना की बल्कि अच्छे को प्रसिद्धि भी दिलाई है। शिंदे ने कहा, यह बहुत अच्छी बात है कि गेटवे ऑफ इंडिया पर इतना बड़ा आयोजन हो रहा है।

बता दें कि लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड, महाराष्ट्र के नंबर 1 मीडिया ग्रुप लोकमत के द्वारा महाराष्ट्र के मान सम्मान को विविध क्षेत्र में बढ़ाने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित करने की एक पहल है। हर साल यह अवार्ड बॉलीवुड, राजनीति, स्पोर्ट्स से लेकर समाजसेवा तक से जुड़े लोगों सम्मान के तौर पर प्रदान किया जाता है। पुरस्कार हर साल उन व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिन्होंने सार्वजनिक सेवा - समाज सेवा, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, चिकित्सा, उद्योग, खेल, कृषि, सीएसआर के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। 

टॅग्स :लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर अवार्ड्स 2024एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रलोकमत नागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग