लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र विधान सभा में फड़नवीस ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को बताया असंवैधानिक, कहा- "इस संबंध में राज्यपाल को सौपेंगे पत्र"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2019 15:08 IST

देवेंद्र ने सदन को संविधान का पालन करना चाहिए। दरअसल, विपक्षी विधायकों के साथ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा का वॉकआउट किया। देवेंद्र फड़नवीस ने सत्र को असंवैधानिक और अवैध बताते हुए कहा कि प्रो-टेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक है।

Open in App
ठळक मुद्दे शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने बृहस्पतिवार की शाम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।

महाराष्ट्र विधान सभा में भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने उद्धव सरकार द्वारा नियुक्त प्रोटेम स्पीकर का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि हम राज्यपाल को एक पत्र सौंपने जा रहे हैं, जिसमें उनसे सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए कहा जाएगा।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सदन को संविधान का पालन करना चाहिए। दरअसल, विपक्षी विधायकों के साथ भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य विधानसभा का वॉकआउट किया। देवेंद्र फड़नवीस ने सत्र को असंवैधानिक और अवैध बताते हुए कहा कि प्रो-टेम स्पीकर की नियुक्ति भी असंवैधानिक है।

इसके अलावा बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक दिलीप वालसे पाटिल को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में नियुक्त किया गया। इस बीच कहा जा रहा है कि उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार शनिवार को विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव पेश कर सकती है।

विधानभवन के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को विश्वास मत पेश होने की ‘ज्यादा संभावना’’ है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने ठाकरे से तीन दिसंबर तक बहुमत साबित करने को कहा है। महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस ने महा विकास आघाडी नाम का गठबंधन बनाया है।

शिवसेना प्रमुख ठाकरे ने बृहस्पतिवार की शाम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी। ठाकरे के साथ ही, छह अन्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दो-दो सदस्य शामिल थे। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दोपहर बाद औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने दोपहर 2 बजे के कुछ ही देर बाद मंत्रालय की छठी मंजिल पर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में गए और अपना कार्यभार संभाला। कार्यालय के बाहर ‘उद्धव बाला साहेब ठाकरे’ नाम की एक प्लेट लगी है।

जब वे मंत्रालय पहुँचे, तो उन्होंने भवन में छत्रपति शिवाजी महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। बांद्रा स्थित ठाकरे परिवार के निवास स्थान मातोश्री से मंत्रालय जाने के दौरान, वह रास्ते में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक पर रुके और शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने गुरुवार की शाम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने रात में पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। ठाकरे शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के गठबंधन ‘महा विकास अघाडी’ की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। ठाकरे के अलावा छह अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें शिवसेना, कांग्रेस और रांकापा के दो-दो नेता शामिल हैं। 

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसउद्धव ठाकरेमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग