सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं को अब अलग-अलग वेबसाइट पर जाकर भर्तियों के बारे में जानकारी पाने की जरूरत नहीं है. अब आप हर दिन आसानी से केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निकाले गए भर्तियों के बारे में यहां जान पाएंगे. हम आपको 10वीं, 12वीं, स्नातक स्तर की नौकरियों का अपडेट लगातार देते रहेंगे. इसमें जॉब्स नोटिफिकेशन, एग्जाम सेंटर, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, इंटरव्यू और नतीजों के सारी जानकारी सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध होंगी. ताजा अपेडट के लिए जुड़ें रहें यहां...
19 Mar, 20 01:51 PM
IOCL में निकली बंपर भर्ती, आपके पास है सिर्फ 24 घंटे, इस लिंक से तुरंत करें आवेदन
IOCL Recruitment 2020: इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने 500 पदों पर भर्तियां निकाली है। अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया तो जल्द ही आवेदन करें क्योंकि आखिरी तारीख कल ही यानि 20 मार्च को है। आईओसीएल ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, दादर नगर हवेली, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 364 टेक्निकल और 136 नॉन टेक्निकल ट्रेड अप्रेंटिस की बहाली निकाली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इंडियन ऑयल कारपोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
19 Mar, 20 11:44 AM
डीआरडीओ में निकली 116 पदों पर बहाली
DRDO Recruitment 2020-21: चेन्नई में डीआरडीओ में की वैकेंसी निकली है. डीआरडीओ ने 116 पदों पर बहाली निकाली है। ये नियुक्तियां आईटीआई अप्रेटिंस ट्रेनी पद पर निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो चुकी है।
पोस्ट का नाम-आईटीआई अप्रेटिंस ट्रेनी जॉब लोकेशन-चेन्नईकुल पद-116आवेदन की तारीख-16 मार्च से शुरूआवेदन की आखिरी तारीख- 3 अप्रैल, 2020स्टाइपेंड-8050
19 Mar, 20 11:07 AM
68500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को एक और मौका
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में पास हुए उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। अगर किसी कारणवश जो अभ्यर्थी जनपद आवंटन के लिए आवेदन नहीं कर सके हैं और जो पुनर्मूल्यांकन में पास हुए हैं, उनके लिए एक और मौका है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट www.upbasiceduboard.gov.in पर 24 मार्च से 27 मार्च की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ई-आवेदन पत्र का प्रारूप, आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जनपदवार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध रहेगा।
19 Mar, 20 11:07 AM
NCDC में कंसल्टेंट-काउंट ऑफिसर के पदों पर निकली भर्ती
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) ने आठ पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इसमें एक साल के कांट्रैक्ट पर कंसल्टेंट और अकाउंट ऑफिसरों के पदों भरा जाएगा। इन पदों को भरने के लिए संस्थान वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित तारीख 19 मार्च 2020 को तय पते पर पहुंचकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।
यहां होगा वॉक-इन-इंटरव्यू
नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल, 22, शामनाथ मार्ग, दिल्ली-110054
19 Mar, 20 11:06 AM
बेरोजगारी के बढ़ते आंकड़े पर सफाई, रोजगार की जानकारी नहीं दे रहे नियोक्ता
नागपुर जिले में बेरोजगारों की बढ़ती संख्या एवं रोजगार के कम अवसर का ठीकरा सरकारी-निजी संस्थाओं पर फोड़ा गया है. जिला कौशल्य विकास, रोजगार एवं उद्योजकता विकास केंद्र ने सफाई देते हुए कहा कि नियोक्ता चाहे वह सरकारी हो अथवा निजी, वे रोजगार देने की जानकारी केंद्र के पोर्टल पर अपलोड नहीं करते. इस वजह से इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पा रही कि कितने लोगों को रोजगार मिला है.