लाइव न्यूज़ :

अगर आपने PF का पैसा किया है क्लेम तो खबर आपके लिए बेहद जरूरी, EPFO ने बताया-कितने दिन में आएगा पैसा?

By स्वाति सिंह | Updated: January 7, 2021 15:18 IST

कई लोगों को पता नहीं है कि अपना पीएफ (PF) बैलेंस जानने के लिए आपको सरकारी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होती है। आप घर बैठें भी अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन इस राशि के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देईपीएफओ अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में कई जानकारी देने के साथ ही ग्राहकों की समस्या का समाधान भी करता हैईपीएफओ ने बताया कि अभी उसकी ओर से कोरोना वायरस एडवांस के केस का निपटारा किया जा रहा हैईपीएफओ अभी कोविड-19 एडवांस का प्राथमिकता से निपटारा कर रहा है

नयी दिल्ली: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंध करने वाले निकाय ईपीएफओ ने बृहस्पतिवार को छह करोड़ से अधिक अंशधारकों को 2019-20 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.5 प्रतिशत की दर से ब्याज का भुगतान शुरू कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के ज्यादातर सदस्य 2019-20 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ अपने अद्यतन ईपीएफ खातों को देख सकेंगे।

अधिकारी ने आगे बताया कि श्रम मंत्रालय ने 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 प्रतिशत ब्याज देने का निर्देश पहले ही ईपीएफओ को भेज दिया था और निकाय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए खाताधारकों के खातों में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। कई लोगों को पता नहीं है कि अपना पीएफ (PF) बैलेंस जानने के लिए आपको सरकारी कार्यालय में जाने की जरुरत नहीं होती है। आप घर बैठें भी अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन इस राशि के बारे में जानकारी पा सकते हैं।

-MissCall के जरिए ऐसे चेक करें अपना PF बैलेंसमैसेज के अलावा आप मिस्ड कॉल की मदद से भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने रजिस्टर नंबर से ही मिस्ड कॉल करना होगा।

स्टेप 1- अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से +911122901406 पर मिस्ड कॉल करें।

स्टेप 2- मिस्ड कॉल देने के बाद आपको एसएमएस के जरिए PF (प्रोविडेंट फंड) बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

घर बैठें ऐसे पता करें अपना PF Balance

-SMS के जरिए ऐसे चेक करें PF बैलेंस

स्टेप 1- PF बैलेंस की जानकारी के लिए सबसे पहले अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UN) एक्टिवेट करें। एक्टिवेट करने के 6 घंटे बाद आप अपने पीएफ बैलेंस को चेक कर सकते हैं।

स्टेप 2- UN में अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से आपको 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर भेजने होगा।

स्टेप 3- मैसेज भेजने के कुछ देर बाद आपको EPFO की तरफ से एक SMS मिलेगा। इसी मैसेज में आपके PF बैलेंस की जानकारी दी हुई होगी।

स्टेप 4- अगर आप चाहें तो इंग्लिश के अलावा अपनी भाषा में भी मैसेज भेज सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज में भाषा का नाम लिखना होगा। जैसे कि अगर आपको तमिल में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN TAM लिखकर 7738299899 पर भेजना होगा।

क्लेम की प्रोसेसिंग का टाइम 20 दिन 

ईपीएफओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ‘ईपीएफओ अभी कोविड-19 एडवांस का प्राथमिकता से निपटारा कर रहा है। दूसरे क्लेम की प्रोसेसिंग का टाइम 20 दिन है। कृपया हमारे साथ बने रहें क्योंकि हम आपकी सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ यानी अगर आपको रिक्वेस्ट डाले हुए 20 दिन नहीं हुए हैं तो आपको कुछ दिन तक इंतजार करना होगा। इसके बाद आपके क्लेम की पूरी प्रोसेस होगी।

टॅग्स :कर्मचारी भविष्य निधि संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारEPFO: इन PF खातों में जमा रकम होगी वापस, EPFO ने लिया फैसला; जानें कौन है पात्र

कारोबारEPFO Big Update: 3 करोड़ ग्राहक को फायदा?, यूपीआई के जरिये पीएफ का पैसा निकालने की सुविधा, मार्च-अप्रैल 2026 में नया ऐप

कारोबारEPFO 3.0: अब UPI से निकाल सकेंगे PF अकाउंट का पैसा, नए सिस्टम से आसान होगा काम; जानें

कारोबारNPS में बड़े बदलाव और भी मजबूत और पारदर्शी होगा पेंशन का सिस्टम, 1 अप्रैल फीस स्ट्रक्चर में बदलाव, जानिए मुख्य बातें

कारोबार2026 में ईपीएफओ 3.0 संस्करण लाने की योजना, 5 साल बाद लंबी प्रतीक्षा के बाद 4 श्रम संहिता लागू, जानें फायदे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?

भारतलालू पाठशाला से सियासी ककहरा?, सम्राट चौधरी पर तेजस्वी यादव ने कहा-बिहार की राजनीति लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमती रहेगी, वीडियो

भारतSamrat Chaudhary oath ceremony: सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल में कौन होंगे शामिल?, देखिए संभावित मंत्री की पूरी सूची?

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!