लाइव न्यूज़ :

आप दलितों और उन सभी समुदायों के साथ है, जिनका कोई नहीं है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह मार्च दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दलितों और उन सभी से संबंध रखती है, जिसके साथ कोई नहीं है।

केजरीवाल ने यहां तुगलकाबाद औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय शोषित परिषद के परिसर का उद्घाटन करते हुए आरोप लगाया कि बीते 70 वर्षों में आर्थिक रूप से पिछड़ों को शिक्षा से वंचित रखना राजनीतिक दलों की ''साजिश'' रही है ताकि दलित गरीब ही रहें और अमीर और अमीर बन जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''बीते छह साल में हम दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लेकर आए हैं। हमने बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिये काम किया है, जिन्होंने हमेशा कहा कि दलित समुदाय के लिये समाज के दूसरे तबकों के बराबर पहुंचने में शिक्षा एक कुंजी है।''

उन्होंने कहा, ''मैं भाग्यशाली हूं कि दलित समाज मेरे साथ है। दलित समुदाय ने आम आदमी पार्टी को स्वीकार किया है। यह आपकी पार्टी है। यह दलितों, गरीबों, वंचितों और उन लोगों की पार्टी है, जिनका कोई नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतParliament Special Session: 3 बिल पेश?, महिला आरक्षण-परिसीमन विधेयक पर बहस शुरू, वीडियो

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

भारतहां, यह राष्ट्र विरोधी है?, प्रस्तावित परिसीमन बिल पर DMK सांसद बालू ने कहा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम