लाइव न्यूज़ :

महिला ने कालेज क्लर्क पर अश्लील बातचीत के आरोप लगाये, क्लर्क ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: December 4, 2021 01:16 IST

Open in App

गोड्डा, तीन दिसंबर झारखंड के गोड्डा जिले में एक कॉलेज में कथित तौर पर नामांकन कराने आयी एक छात्रा और उसकी मां के साथ अश्लील बातें करने के आरोप सार्वजनिक होने के बाद शुक्रवार सुबह आरोपी ने ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी।

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक वाईएस रमेश ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पुलिस ने गोड्डा कॉलेज के क्लर्क बालमुकुंद दुबे द्वारा तड़के लगभग छह बजे एक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने के मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम दूबे की पत्नी द्वारा अपने पति पर अश्लील बातें करने के आरोप लगाने वाली महिला के ब्लैकमेल कर उसके पति से 130000 रुपये उगाही करने की पुलिस में दी गयी शिकायत पर भी प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गयी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस ने पहले ही महिला के आरोपों के आधार पर दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी और उक्त मामले की जांच चल रही थी लेकिन आज आरोपी ने सुबह आत्महत्या कर ली।

बृहस्पतिवार को गोड्डा कॉलेज में आरोपी क्लर्क को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया था। फिर छात्रों के प्रतिनिधिममंडल की प्रभारी प्राचार्य प्रो मुत्युंजय कुमार दूबे के साथ वार्ता हुई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच चल रही है और दोनों पक्षों की शिकायतों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। जांच के बाद ही वास्तविकता पता सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित