लाइव न्यूज़ :

एमपी के चुनाव में वोटर को रास आई किसकी स्कीम, राजनीतिक गुणा भाग में कौन सी योजना होगी गेमचेंजर, नतीजों से पहले जीत का दम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2023 20:53 IST

चुरहट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की लाडली बहन योजना का असर हुआ है.. लेकिन सिर्फ दो फीसदी वोट का अंतर आएगा। बीजेपी को सिर्फ दो फीसदी वोटो का फायदा पहुंचता हुआ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देचुरहट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की लाडली बहन योजना का असर हुआ हैउन्होंने स्वीकार करते हुए आगे कहा, लेकिन सिर्फ दो फीसदी वोट का अंतर आएगाकांग्रेस नेता ने लाडली बहन का काउंटर अटैक प्लान ओल्ड पेंशन को बताया

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदाता ने अपना फैसला सुना दिया है और अब इंतजार नतीजों का है लेकिन 17 नवंबर को हुई 76 फीसदी से ज्यादा की वोटिंग किस पार्टी को फायदा पहुंचाएगी इसको लेकर कयासों के साथ दावों का दौर तेज है बीजेपी के लाडली बहन योजना के गेम चेंजर बताने के दावों पर आज कांग्रेस नेता अजय सिंह का बड़ा बयान आया।  

चुरहट से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा की लाडली बहन योजना का असर हुआ है.. लेकिन सिर्फ दो फीसदी वोट का अंतर आएगा। बीजेपी को सिर्फ दो फीसदी वोटो का फायदा पहुंचता हुआ नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने लाडली बहन का काउंटर अटैक प्लान ओल्ड पेंशन को बताया। अजय सिंह ने कहा की कांग्रेस की ओल्ड पेंशन लाडली बहन योजना का काउंटर अटैक है प्रदेश में बदलाव की बयार है और कांग्रेस सत्ता के सिहासन तक पहुंचेगी।

तो वहीं भाजपा ने कांग्रेस नेता अजय सिंह के वोटिंग गणित पर जवाबी हमला बोला है भाजपा प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम लगभग चार लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे, लेकिन शिवराज सरकार के लाडली बहना योजना से एक करोड़ 31 लाख महिला सीधे प्रभावित हो रही है ऐसे में अजय सिंह का सियासी गणित बताता है कि कांग्रेस बीजेपी की लाडली बहन स्कीम से घबराई हुई है और महिलाओं का बड़ा वोट प्रतिशत बताता है कि बीजेपी पर महिला वोटरों का भरोसा बड़ा है।

महिला वोटिंग का समीकरण समझे तो, 2018 की तुलना में इस बार दो फीसदी महिला वोटिंग का प्रतिशत बड़ा है। 2018 में 74.03 फीसदी महिला वोटरों ने वोट का इस्तेमाल किया। इस बार 76.03 फीसदी महिलाओं ने वोटिंग की और इस बड़े प्रतिशत को लाडली बहन का असर माना जा रहा है। 2018 में 75.98 फ़ीसदी पुरुष वोट और 74.03 महिला वोट डले थे। 2023 में 78.1 फ़ीसदी पुरुष और 76.03 महिला वोटिंग हुई है। 2018 के मुकाबले कुल महिला वोट में 02.00 फीसदी कि वृद्धि दर्ज हुई है।

प्रदेश में कुल वोटर 5 करोड़ 60 लाख 83 हजार है इनमें पुरुष वोटर की संख्या 2 करोड़ 87 लाख 82 हजार है तो महिला वोटरों की संख्या 2 करोड़ 71 लाख से ज्यादा है। दरअसल प्रदेश के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने महिलाओं पर फोकस करते हुए बड़े ऐलान किये।

कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का ऐलान कर ₹1500 महीना देने और 500 में सिलेंडर देने का ऐलान किया तो बीजेपी ने लाडली बहन योजना लॉन्च कर 1250 रुपए हर महीने देने और गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने की शुरुआत की और यही वजह है कि अब प्रदेश में हुई वोटिंग का सियासी गुणा भाग तेज है। मतलब साफ है कि प्रदेश के चुनाव में लाडली बहन योजना गेम चेंजर बनेगी या फिर कांग्रेस का काउंटर अटैक ओल्ड पेंशन स्कीम उसे फायदा पहुंचाएगा. यह नतीजों के बाद सामने आएगा।

रिपोर्टर - अनुराग श्रीवास्तव

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी