लाइव न्यूज़ :

कौन थे सूरनद राजशेखरन?, केरल कांग्रेस में शोक की लहर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 11, 2025 11:40 IST

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने राजशेखरन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

Open in App
ठळक मुद्देकठिन परिस्थिति या संकट के समय में उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी।‘रामचंद्रन मेमोरियल पुरस्कार’ के लिए किया गया था जो उत्कृष्ट पत्रकारों को दिया जाता है। कांग्रेस से संबद्ध प्रकाशन ‘वीक्षणम’ समाचार पत्र का प्रबंध संपादक नियुक्त किया गया था।

कोच्चिः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूरनद राजशेखरन का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। सूत्रों के अनुसार, राजशेखरन केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) की राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य भी थे और वह कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सूत्रों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम को कोल्लम जिले के चथन्नूर स्थित उनके आवास पर किया जाएगा। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी. डी. सतीशन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने राजशेखरन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सतीशन ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि राजशेखरन एक कट्टर कांग्रेसी थे, जिन्होंने एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता, सहयोगी, लेखक, पत्रकार और शोधकर्ता के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी। विपक्षी नेता ने कहा, ‘‘किसी भी कठिन परिस्थिति या संकट के समय में उनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान रहती थी और वह मुस्कान अब फीकी पड़ गई है।’’

चेन्निथला ने कहा कि राजशेखरन के निधन से पार्टी ने अपना एक मजबूत नेता खो दिया है। ‘फेसबुक’ पर पोस्ट में उन्होंने कहा कि राजशेखरन का चयन कोल्लम प्रेस क्लब द्वारा स्थापित ‘रामचंद्रन मेमोरियल पुरस्कार’ के लिए किया गया था जो उत्कृष्ट पत्रकारों को दिया जाता है। उन्हें यह पुरस्कार 23 अप्रैल को दिया जाना था।

उन्होंने फेसबुक पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, ‘‘मुझे पुरस्कार प्रदान करने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन राजशेखरन ने इसे प्राप्त करने का इंतजार किए बिना ही अलविदा कह दिया।’’ चेन्निथला ने कहा कि राजशेखरन की मलयालम भाषा पर गहरी पकड़ थी और इसीलिए उन्हें कांग्रेस से संबद्ध प्रकाशन ‘वीक्षणम’ समाचार पत्र का प्रबंध संपादक नियुक्त किया गया था।

टॅग्स :केरलकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतगिरगिट की तरह रंग बदलने वाली पार्टी कांग्रेस-सपा?, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-SC, ST और OBC समाज पर बात ना करें राहुल गांधी, एक्स पर 7 प्वाइंट में रखीं बात?

भारत अधिक खबरें

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब