लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश के बाद हैदराबाद में 'जल प्रलय' का मंजर, कई इलाके पानी से डूबे, अब तक 11 की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: October 14, 2020 09:15 IST

सीएम के चंद्रशेखर राव हालात को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। चंद्रायनगुट्टा इलाके में हादसे के बाद AIMIM सांसद मौके पर पहुंचे। स्थानी लोगों की मदद से राहत काम में जुटे। मौके पर बारिश के बाद हुई तबाही का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में बुधवार को भारी बारिश की वजह से जल प्रलय जैसे हालात देखने को मिले। बारिश के बाद जलजमाव में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर गया है

हैदराबाद: तेलंगाना के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। यहां हैदराबाद में भारी बारिश के कारण सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया और जल प्रलय जैसे हालात देखने को मिले। बारिश के बाद जलजमाव में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर गया है और गाड़ियां पूरी तरह से डूब गई हैं। इसी बीच हैदराबाद के चंद्रायनगुट्टा इलाके में बारिश से बोल्डर घर पर गिरा जिसमें दबकर 8 लोगों की मौत हो गई है। राहत औऱ बचाव का काम चल रहा है।

बता दें कि यहां 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने की अपली की है। सीएम के चंद्रशेखर राव हालात को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बंदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मैं बंदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।’’

केरल में बारिश से जनजीवन प्रभावित

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण केरल के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। इसके बाद कोझिकोड सहित कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोझिकोड जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य जिलों में मंगलवार को ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है। यलो अलर्ट के जरिये सावधान रहने और औरेंज अलर्ट के माध्यम से अत्यधिक सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है । विभाग ने बुधवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पठनमथिट्टा के अलावा कई अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बृहस्पतिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने रविवार को पूर्वानुमान जताया कि ओडिशा में आने वाले कुछ दिनों भारी बारिश के साथ ही तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे में ओडिशा के तटीय इलाकों के मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दक्षिणी ओडिशा में 45-55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एचआर बिस्वास ने कहा कि बंगाल की पश्चिम-मध्य खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिससे बुधवार तक राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारतखराब मौसम, तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने के कारण 26 जिलों से 111 लोगों की मौत, 72 घायल, 170 पशु मरे और 227 घरों को नुकसान

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र