लाइव न्यूज़ :

अनुच्छेद 35-ए पर माहौल बनाने में हम पीछे रह गए, लेकिन एजेंडे में आज भी शामिलः अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2019 11:36 IST

टीवी चैनल को दिए एक साक्षात्कार में उन्होंने गठबंधन, प्रियंका गांधी, आतंकवाद और पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने जैसे मुद्दों पर खुलकर राय रखी।

Open in App
ठळक मुद्देशाह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को टालने का प्रयास हमने कभी नहीं किया।अमित शाह ने कहा कि प्रियंका गांधी की मुस्कान से कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, आर्टिकल 35ए और धारा 370 मुद्दे हमारे लिए जान से भी ज्यादा प्यारे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने माना कि वो देश में अनुच्छेद 35-ए और धारा 370 के खिलाफ माहौल बनाने में पीछे रह गए, लेकिन उनके एजेंडे में आज भी ये प्रमुखता से शामिल है। एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए शाह ने  एनडीए गठबंधन की नाराजगी, प्रियंका गांधी की मुस्कान, आतंकवाद, और पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी। शाह ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को टालने का प्रयास हमने कभी नहीं किया। ये काम कांग्रेस कर रही है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर, आर्टिकल 35ए और धारा 370 मुद्दे हमारे लिए जान से भी ज्यादा प्यारे हैं। इन्हें हम साथ लेकर चलेंगे। इन्हीं मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को थोड़ा समय दीजिए।

नरेंद्र मोदी दोबारा बनेंगे प्रधानमंत्री

अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और एनडीए मिलकर एक अच्छे बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएगी। मैंने पूरे देश में घूमकर देखा है कि देश की जनता प्रधानमंत्री के रूप में एकबार फिर मोदी जी को चाहती है। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष की कमजोरी के आधार पर नहीं, अपनी मजबूती के आधार पर चुनाव जीतेंगे। देश को गौरव दिलाने वाला प्रधानमंत्री बहुत समय के बाद मिला है। संवदेनशील प्रधानमंत्री बहुत समय के बाद मिला है।

राफेल मुद्दे पर राहुल से पूछने चाहिए सवाल

अमित शाह ने कहा कि राफेल मुद्दे पर राहुल से मीडिया को तीन सवाल पूछे जाने चाहिए। पहला कि अनिल अंबानी को कितना ऑर्डर मिला, दूसरा कि आपके समय के सौदे और एनडीए के सौदे में कितना अंतर था और तीसरा सवाल कि आपके पास सारी सूचनाएं थी तो सुप्रीम कोर्ट में क्यों नहीं पेश किया?

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ तौर पर कहा कि इससे किसी का कोई व्यक्तिगत आर्थिक फायदा नहीं मिला है। भ्रष्टाचार के आरोप चिपकने से नहीं चिपकते। सबका एक चरित्र होता है। मैं देश को आश्वस्त करना चाहता हूं कि राफेल में एक पैसे का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने के सवाल पर अमित शाह ने कहा कि ये सरकार को तय करना है। देशभर ने अपनी भावना सरकार को भेज दी है। जल्दी ही इस बात पर फैसला किया जाएगा।

टॅग्स :अमित शाहलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला