लाइव न्यूज़ :

लाल किले के पास से पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों का चौकाने वाला खुलासा, विश्वभर में ये करने का बनाया था प्लान  

By भाषा | Updated: September 8, 2018 04:38 IST

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि लोन ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 2016 में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और राज्य के गजरौला से एमटेक कर रहा था। 

Open in App

नई दिल्ली, 08 सितंबरःदिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा गिरफ्तार संदिग्ध आतंकवादियों में शामिल जमशेद जहूर पॉल ने कहा, ‘‘हम पूरे विश्व में कट्टरपंथ का प्रसार करना चाहते हैं।” पॉल को परवेज राशिद लोन उर्फ शाहिद (24) के साथ बृहस्पतिवार रात लाल किला के निकट जामा मस्जिद बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर इस्लामिक स्टेट के साथ कथित संबंध को लेकर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया था। 

जांचकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले के रहने वाले दोनों संदिग्ध आतंकवादी अत्यधिक कट्टर हैं और उनके पास से जब्त किये गए फोन में वीडियो हैं। उन्होंने कहा कि कुछ नोटबुक भी जब्त किये गए हैं, जिनकी पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि लोन ने उत्तर प्रदेश के अमरोहा से 2016 में सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और राज्य के गजरौला से एमटेक कर रहा था। 

डीसीपी ने बताया कि सितंबर 2016 में उसका भाई फिरदौस हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा और उसके बाद आईएसजेके में शामिल हो गया था। उन्होंने बताया कि इस साल जनवरी में जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में फिरदौस मारा गया था।

पुलिस ने बताया कि फिरदौस पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि छोटे भाई के मारे जाने से बुरी तरह प्रभावित होकर लोन आईएसजेके से जुड़ गया। पॉल जम्मू-कश्मीर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा के अंतिम वर्ष का छात्र है।

पुलिस ने बताया कि अप्रैल, 2017 में हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी सबजर भट्ट को दफनाए जाने के समय पॉल की मुलाकात तराल के रहने वाले शौकत से हुई थी। शौकत का रिश्तेदार सैय्यद ओवैसी शफी (जो बाद में एक मुठभेड़ में मारा गया) उस समय एक सक्रिय आतंकी था। शफी ने ही पॉल की पहचान आईएसजेके के वर्तमान प्रमुख आसिफ उर्फ उमर इब्न नजीर से करायी थी। 

अधिकारी ने बताया कि पॉल पिछले आठ माह से इन्क्रिप्टेड मोबाइल मैसेजिंग ऐप के जरिये आसिफ से नियमित संपर्क में था। पॉल और लोन इस वर्ष आईएसजेके से जुड़े थे और उत्तर प्रदेश से दिल्ली में हथियारों की तस्करी में शामिल थे।

टॅग्स :आतंकवादीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र