लाइव न्यूज़ :

हम फिल्म उद्योग में मनोरंजन करने के लिए हैं, घृणा और नकारात्मकता फैलाने के लिए नहीं: करीना कपूर

By भाषा | Updated: December 18, 2020 21:00 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जिस प्रकार से हिंदी फिल्म उद्योग की छवि को खराब किया जा रहा है उससे उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

पत्रकार बरखा दत्त द्वारा डिजिटल माध्यम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करीना ने कहा कि फिल्म उद्योग के प्रति जिस प्रकार की संवेदनहीनता प्रदर्शित की जा रही है वह परेशान करने वाली है।

दत्त ने कहा कि राजपूत की मौत के बाद फिल्म उद्योग पर अप्रत्याशित रूप से उंगली उठाई जाने लगी और उन्हें लगता है कि बॉलीवुड को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि सिनेमा जगत को और अधिक मुखर और निडर होने की जरूरत है, करीना ने कहा, “आप यह माने या न माने, उद्योग को निशाना बनाया जा रहा है। आप कुछ कहेंगे तो आपकी आलोचना की जाएगी, नहीं कहेंगे फिर भी आपको निशाना बनाया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने पर अभिनेताओं को ट्रोल किया जा रहा था इस कारण से हमने चुप रहना ठीक समझा।

उन्होंने कहा कि यह विडंबना है कि फिल्म उद्योग जो केवल मनोरंजन देना चाहता है, उसकी छवि ऐसी बनाई जा रही है जैसे यह रहने लायक जगह न हो।

करीना ने कहा, “अगर अभिनेता नहीं बोलना चाहते तो समझ में आता है क्योंकि देखिये किस प्रकार से अकारण ट्रोल किया जा रहा है। वह असल में मनोरंजन उद्योग में घृणा और नकारात्मकता फैला रहे हैं। हम यहां अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए हैं। हम यहां घृणा और नकारात्मकता फ़ैलाने के लिए नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र