लाइव न्यूज़ :

VIDEO: काफिले को काले झंडे दिखाए, पवार ने कहा- मुख्यमंत्री शिंदे, बावनकुले और फड़नवीस की बातों पर ध्यान देता हूं..., देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 15:49 IST

Maharashtra Assembly polls: शिवसेना के नेता एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले तथा देवेंद्र फड़नवीस जैसे प्रमुख लोगों की बातों पर ध्यान देता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है।काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के एक दिन बाद आई।सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन के प्रमुख नेता क्या कहते हैं।

Maharashtra Assembly polls: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि उन्हें दूसरों द्वारा अपनी आलोचना किए जाने की परवाह नहीं है और उन्हें केवल इस बात की परवाह होती है कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन के प्रमुख नेता क्या कहते हैं। पवार की यह टिप्पणी भाजपा की जुन्नार प्रमुख आशा बुचके के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समूह द्वारा राकांपा प्रमुख के काफिले को काले झंडे दिखाए जाने के एक दिन बाद आई। पवार ने मुंबई में अपनी जन सम्मान यात्रा के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘दूसरे लोग क्या कहते हैं, इससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। मैं शिवसेना के नेता एवं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा के चंद्रशेखर बावनकुले तथा देवेंद्र फड़नवीस जैसे प्रमुख लोगों की बातों पर ध्यान देता हूं।’’

अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने मांग की थी कि गृह विभाग का जिम्मा संभालने वाले फड़नवीस यह स्पष्ट करें कि क्या वह अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के व्यवहार को स्वीकार करते हैं। आशा बुचके ने दावा किया था कि राकांपा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जुन्नार सीट पर अपने उम्मीदवार को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही है।

बुचके ने प्रदर्शनकारियों द्वारा अजित पवार के खिलाफ नारे लगाए जाने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘वे हमारा गला घोंटने की कोशिश कर रहे हैं... इसलिए हमने आक्रामक रुख अपनाया है।’’ उन्होंने कहा कि रविवार को जुन्नार में पर्यटन विकास पर एक आधिकारिक बैठक आयोजित की गई थी लेकिन इसके लिए भाजपा को आमंत्रित नहीं किया गया।

बुचके ने कहा, ‘‘अगर हम महायुति का हिस्सा हैं, तो बैठक कक्ष में मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री फडणवीस की तस्वीरें क्यों नहीं लगाई गईं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह रक्षाबंधन पर अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले से राखी बंधवाएंगे, अजित पवार ने कहा, ‘‘अगर वह आज मुंबई में होंगी तो मैं ऐसा करूंगा।’’

पवार ने पिछले हफ्ते 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को अपनी चचेरी बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ चुनाव लड़वाने पर खेद व्यक्त किया था। सुले ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने स्वीकार किया था कि उनसे गलती हुई है और कहा था, ‘‘मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं।

किसी को भी राजनीति को घर में प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। मैंने अपनी बहन के खिलाफ सुनेत्रा को मैदान में उतारकर गलती की। ऐसा नहीं होना चाहिए था। लेकिन राकांपा के संसदीय बोर्ड ने फैसला लिया जिसका मैंने पालन किया। अब मुझे लगता है कि यह गलत था।’’ 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019अजित पवारदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला