लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख बंसीधर भगत को हुआ कोरोना, ट्वीट कर लोगों से की ये खास अपील

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 29, 2020 10:55 IST

उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 588 नए मरीज मिले, जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 17,865 हो गया। इसके अलावा 11 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी। 

Open in App
ठळक मुद्देउत्तराखंड बीजेपी प्रमुख बंसीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी कोरोना जांच करवा लें।

देहरादूनः कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। लाख कोशिशों के बावजूद भी संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रमुख बंसीधर भगत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपनी कोरोना जांच करवा लें।

बंसीधर भगत ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा, 'मेरा कल कोरोना वायरस के लिए परीक्षण किया गया, जिसमें मेरी परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं, पिछले सप्ताह मेरे संपर्क में जो भी आए हैं, वे कृपया परीक्षण करवा लें। आप सभी के आशीर्वाद से पुनः आपके बीच जल्द ही लौटूंगा।'

आपको बता दें, उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 588 नए मरीज मिले, जिससे महामारी से पीड़ितों का आंकड़ा बढ़कर 17,865 हो गया। इसके अलावा 11 मरीजों की संक्रमण से मृत्यु हो गयी। 

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 185 नए मामले देहरादून जिले में मिले जबकि हरिद्वार में 120, उधमसिंह नगर में 72, चमोली में 58 और नैनीताल में 55 मरीज सामने आए। शुक्रवार को कोरोना ने 11 और मरीजों की जान ले ली। आठ मरीजों ने एम्स ऋषिकेश में दम तोड़ा जबकि एक अन्य की मृत्यु दून मेडिकल कॉलेज में हुई। दो अन्य ने हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

अब तक प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 239 हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 12124 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 5440 है। प्रदेश में कोविड-19 के 62 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठपंच केदार तीर्थयात्राः रहिए तैयार, 18 मई को खुलेंगे श्री रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, पवित्र डोली धार्मिक मंत्रोच्चार, पुष्प वर्षा और गढ़वाल राइफल्स सेना बैंड द्वारा बजाई गई धुनों के बीच रवाना

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

भारतचारधाम यात्राः 38 तीर्थयात्रियों की मृत्यु?, चारों धामों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, कुल 12.60 लाख से अधिक दर्शन

पूजा पाठदो कैलाश, दो अलग अनुभव; क्या आप जानते हैं आदि कैलाश और मानसरोवर के बीच का भूगोल? शिव यात्रा चुनने से पहले जरूर जान लें ये 5 बातें

भारतVIDEO: केदारनाथ में गूंजा कैलाश खेर का 'जय-जय केदारा', भक्ति में डूबे श्रद्धालु

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र