लाइव न्यूज़ :

यूपी में कोरोना वैक्सीन लेने आई तीन महिलाओं को लगा दिया रेबीज का टीका, एक की तबीयत हुई खराब

By विनीत कुमार | Updated: April 9, 2021 13:17 IST

उत्तर प्रदेश के शामली में तीन बुजुर्ग महिलाओं को कोरोना वैक्सीन की जगह रेबीज का टीका लगाने का मामला सामने आया है। टीका लगने के बाद एक महिला की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के शामली में कोरोना टीकाकरण के दौरान घोर लापरवाही का मामला आया सामनेशामली के कांधला कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में तीन बुजुर्ग महिलाओं को दिया गया रेबीज का टीकास्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने तीनों महिलाओं से बाहर से 10-10 रुपये की सीरींज खरीद कर लाने को भी कहा था

कोरोना महामारी से निपटने के लिए इन दिनों पूरे देश में टीकाकरण चल रहा है। हालांकि, इसी बीच उत्तर प्रदेश के शामली में लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कोरोना का टीका लगवाने आई तीन बुजुर्ग महिलाओं को रेबीज का टीका लगा दिया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा किया और बात चीफ मेडिकल अफसर के पास पहुंच गई। 

एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार शामली के कांधला कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर में लापरवाही की ये घटना हुई। कोरोना का टीका लेने के लिए कांधला निवासी तीन महिलाएं सरोज (70), अनारकली (72) और सत्यवती (6) आई थीं।

तीनों महिलाएं वैक्सीन की पहली डोज लेने पहुंची थीं। ऐसे आरोप हैं कि स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद कर्मचारियों ने तीनों महिलाओं से बाहर से 10-10 रुपये की सीरींज खरीद कर लाने को कहा। इसके बाद उन्हें रेबीज का टीका लगाकर घर जाने को कह दिया गया।

ये महिलाएं पढ़ी-लिखी नहीं हैं और इसलिए कर्मचारियों के कहने पर तुरंत वापस अपने घर लौट आईं। हालांकि कुछ ही देर बाद एक महिला की तबीयत खराब होने लगी और परिजन जल्दबाजी में उसे डॉक्टर के पास लेकर गए। 

परिजनों ने जब डॉक्टर को टीकाकरण की पर्ची दिखाई तो मामले का खुलासा हुआ। डॉक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर महिला को रेबीज का टीका लगा दिया गया है।

इसके बाद परिजनों ने जब कुछ और छानबीन की तो लापरवाही की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने हंगामा किया और सीएमओ संजय अग्रवाल से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले भी यूपी के कानपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया था। कानपुर देहात जिले के मंडौरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नर्स ने कथित तौर पर मोबाइल पर बात करते हुए एक महिला को कोविड-19 टीके की दो टीके एक साथ लगा दिए थे।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos