लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावः आरक्षण के नए फार्मूले से 42 अनारक्षित सीटें घटीं, चंद्रशेखर आजाद ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़ा, देखें सीटों की संख्या

By राजेंद्र कुमार | Updated: April 1, 2023 20:44 IST

Uttar Pradesh Municipal Elections: भीम आर्मी  के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के अनुसार, 2011 की जनगणना के अनुसार यूपी में अनुसूचित जाति की नगरीय आबादी 22.27 % है, जबकि 21% आरक्षण प्राप्त है

Open in App
ठळक मुद्देनगर निकाय चुनाव में दलितों की आरक्षण के साथ दिन दहाड़े डकैती की गई है.नगर पालिका की 42 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 27 की गई.नगर पंचायत की 114 सीटों के स्थान पर केवल 74 सीटें ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण लिस्ट जारी हो गई है. इस लिस्ट से कई बड़े नेताओं को झटका लगा है. क्योंकि निकाय चुनाव में सीटों के आरक्षण के लिए लागू हुई नई-त्रिस्तरीय व्यवस्था से जहां आरक्षित वर्गों को फायदा हुआ है, वहीं अनारक्षित वर्ग को नुकसान हुआ है.

 

आरक्षण के नए फार्मूले से 42 अनारक्षित सीटें घटीं हैं. जिसके चलते भीम आर्मी  के मुखिया चंद्रशेखर आजाद ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सवाल खड़ा किया है. उनका कहना है कि आबादी के अनुरूप जिस तरह आरक्षण मिलना चाहिए उस अनुसार नहीं दिया गया है. चंद्रशेखर ने ट्वीट किया है कि नगर निकाय चुनाव में दलितों की आरक्षण के साथ दिन दहाड़े डकैती की गई है.

भाजपा का सबका साथ सबका विकास छलावा है. चंद्रशेखर इस मामले को जनता के बीच उठाएंगे. चंद्रशेखर के अनुसार, 2011 की जनगणना के अनुसार यूपी में अनुसूचित जाति की नगरीय आबादी 22.27 % है, जबकि 21% आरक्षण प्राप्त है. इस हिसाब से नगर निगम की 4 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 2 की गई.

इसी तरह नगर पालिका की 42 सीटें आरक्षित होनी चाहिए लेकिन सिर्फ 27 की गई और नगर पंचायत की 114 सीटों के स्थान पर केवल 74 सीटें ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई हैं. इन आंकड़ों को सामने रखते हुए चंद्रशेखर कह रहे हैं कि बाबा साहब के संघर्षों से प्राप्त संविधान प्रदत्त व्यवस्था(आरक्षण) से हम एक इंच भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे.

चंद्रशेखर के इस विरोध का आधार यूपी के नगर विकास विभाग द्वारा 5 दिसंबर-2022 और 30 मार्च-2023 को जारी आरक्षण की अनंतिम सूची हैं.  5 दिसंबर-2022 की सूची में अनारक्षित वर्ग के हिस्से में 197 सीटें आई थीं और बीते गुरुवार (30 मार्च) को जारी अनंतिम अधिसूचना में इस वर्ग के हिस्से 155 सीटें आई हैं.

इस हिसाब से देखा जाए तो नई व्यवस्था में अनारक्षित वर्ग का नुकसान हुआ है और उसके कोटे में 42 सीटें कम आई. इस कारण से अब चंद्रशेखर सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और जनता के बीच इस मामले को उठाने की बात कर रहे है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में चंद्रशेखर दलित समाज के युवा नेता हैं और उनका पश्चिम के कई जिलों में व्यापक आधार है.

वर्तमान में वह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नजदीकी माने जा रहे हैं. उनके विरोध पर योगी सरकार ने कोई प्रतिक्रिया तो नहीं व्यक्त की है, पर अधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार ने पिछड़ों को उनके अनुपात के हिसाब से उचित हिस्सेदारी देने के लिए पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन किया है और आयोग की सिफ़ारिशों की आधार पर ही नए सिरे से सीटों का आरक्षण किया गया है.

प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार की गई नई वोटर लिस्ट के जिलेवार आंकड़े आज कल में जारी जाएंगे. फिर आयोग इन जिलेवार आंकड़ों को संकलित कर राज्य के शहरी निकायों में कुल वोटरों की जानकारी अगले सप्ताह की शुरुआत में जारी करेगा. पिछले निकाय चुनाव की वोटर लिस्ट में 3.32 करोड़ वोटर थे. इस बार इस वोटर लिस्ट में करीब 80 से 90 लाख के बीच वोटर बढ़ने की उम्मीद है. 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशपंचायत चुनावभीम आर्मीयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल