लाइव न्यूज़ :

UP Rajya Sabha polls: 11 सीट और 11 प्रत्याशी, बीजेपी के 8 और सपा के जावेद अली खान, निर्दलीय कपिल सिब्बल और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी जीतेंगे निर्विरोध

By भाषा | Updated: June 1, 2022 23:10 IST

UP Rajya Sabha polls: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि सभी 12 नामांकन पत्रों की जांच की गयी और जिसमें से 11 नामांकन पत्र सही पाये गये जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मौनी फल्हारी बापू का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें जीती थीं।सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर विजय हासिल हुई थी।मुख्य विपक्षी दल सपा ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

UP Rajya Sabha polls: उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 11 सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आठ उम्मीदवारों और समाजवादी पार्टी (सपा) के तीन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाये गये जबकि एक निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया।

भाजपा उम्मीदवारों में लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधा मोहन दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव, मिथिलेश कुमार और के लक्ष्मण शामिल हैं। समाजवादी पार्टी ने जावेद अली खान को मैदान में उतारा है और निर्दलीय कपिल सिब्बल और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का समर्थन किया है। सभी प्रत्याशी निर्विरोध जीतेंगे। 

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से बुधवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि सभी 12 नामांकन पत्रों की जांच की गयी और जिसमें से 11 नामांकन पत्र सही पाये गये जबकि निर्दलीय उम्मीदवार मौनी फल्हारी बापू का नामांकन पत्र खारिज कर दिया गया।

बयान में निर्दलीय उम्मीदवार का नामांकन पत्र किन कारणों से खारिज किया गया इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है। उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 255 सीटें जीती थीं, जबकि उसके सहयोगी अपना दल सोनेलाल को 12 और निषाद पार्टी को छह सीटों पर विजय हासिल हुई थी।

मुख्य विपक्षी दल सपा ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल को आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह सीटें मिली थीं। उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 273 विधायकों के साथ भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपने आठ उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा चुनाव जिता सकता है।

वहीं, कुल 125 विधायकों वाले सपा नीत गठबंधन के पास अपने तीन उम्मीदवारों को जिताने लायक संख्या बल है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए कुल 31 सदस्य चुने जाते हैं, जिनमें से 11 सदस्यों के चयन के लिए आगामी 10 जून को मतदान होगा।

जिन 11 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है, उनमें से भाजपा के पांच, सपा के तीन, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के दो और कांग्रेस के एक सदस्य का कार्यकाल जुलाई में समाप्त होने वाला है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की मंगलवार को आखिरी तारीख थी। एक जून को नामांकन पत्रों की जांच हुई और अब तीन जून तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। मतदान 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना भी होगी।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीजयंत चौधरीअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतसम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में अंदरूनी खुशी नहीं?, "कमांडर के आदेश" को लेकर सियासी चर्चाओं का बाजार गर्म, विजय सिन्हा हो रहे ट्रोल?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया