लाइव न्यूज़ :

UP News: मंत्री के सेवा संस्थान ने बनाई 'मां की रसोई', सीएम ने किया उद्घाटन, स्वयं परोसा खाना

By राजेंद्र कुमार | Updated: January 10, 2025 19:24 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस 'मां की रसोई' का उदघाटन किया। इस रसोई के जरिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करने पहुंचे लोगों के परिजनों को नौ रुपए में भरपूर भोजन मिल सकेगा

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस 'मां की रसोई' का उदघाटन कियास्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करने पहुंचे लोगों के परिजनों को नौ रुपए में भरपूर भोजन मिल सकेगामुख्यमंत्री योगी खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही यहां दी जा रही सुविधाओं की भी सराहना की

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रहने वाले नंद गोपाल नंदी योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। उनके पास औद्योगिक विकास, निर्यात संवर्धन और निवेश प्रोत्साहन जैसा महत्वपूर्ण विभाग मंत्री हैं। यही नंद गोपाल नंदी प्रयागराज में लोगों की भलाई के लिए तमाम तरह से सामाजिक कार्य करते रहते हैं। इसी क्रम में उनकी संस्था नंदी सेवा संस्थान ने प्रयागराज में स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में 'मां की रसोई' शुरू करने का फैसला लिया। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इस 'मां की रसोई' का उदघाटन किया। इस रसोई के जरिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करने पहुंचे लोगों के परिजनों को नौ रुपए में भरपूर भोजन मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए संस्थान की ओर से शुरू की गई इस सेवा पर प्रसन्नता जाहिर की और खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता के साथ ही यहां दी जा रही सुविधाओं की भी सराहना की। यही नहीं उन्होंने थाली परोसकर सेवा भी की और मां की रसोई के किचन का भी अवलोकन किया।  

प्रयागराज दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में फीता काटकर नंदी सेवा संस्थान द्वारा संचालित मां की रसोई का शुभारंभ तो किया ही उन्होंने वहां स्वयं अपने हाथों से थाली लगाकर वहां उपस्थित लोगों की सेवा की। इसके बाद उन्होंने मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ रसोई के किचन को देखा और खाने की गुणवत्ता से लेकर अन्य सभी प्रबंधों के विषय में जानकारी की। यही नहीं मुख्यमंत्री ने रसोई का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। 

इस दौरान नंद गोपाल नंदी ने उन्हे बताया कि नौ रुपए ही थाली में दाल, 4 रोटी, सब्जी, चावल, सलाद और मिठाई दी जाएगी। नंद गोपाल नंदी के अनुसार, प्रयागराज की मेयर रही उनकी पत्नी अभिलाषा गुप्ता की पहल पर यह रसोई शुरू करने के फैसला कुछ माह पहले लिया गया। इसके बाद 'मां की रसोई' शुरू करने की पूरी योजना तैयार हुई और आज इसकी शुरुआत हो गई। 

इस रसोई के शुरू होने ने अब स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में इलाज करने के लिए आने वाले किसी भी मरीज के परिजन को भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। सभी को गुणवत्ता पूर्ण भरपूर भोजन मात्र नौ रुपए में 'मां की रसोई' से मिल सकेगा। नंदी के अनुसार,हर तीन चार हजार लोगों को इस रसोई से भोजन मिल सकेगा।

रसोई के उद्घाटन के अवसर पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मेयर अभिलाषा गुप्ता, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और  जगतगुरु महामंडलेश्वर संतोष दास (सतुआ बाबा) उपस्थित मौजूद थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव