लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार के सोशल मीडिया सेल में काम करने वाले पार्थ ने आत्महत्या से पहले दोस्तों को किए थे मैसेज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2021 18:51 IST

पुलिस को पार्थ श्रीवास्तव की कथित आत्महत्या के मामले में नए सबूत हाथ लगे हैं। 28 वर्षीय पार्थ बीईसीआइएल (ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड) का कर्मचारी था। उसने मौत से पहले अपने कुछ दोस्तों को मैसेज किए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देबीईसीआइएल राज्य सरकार के सोशल मीडिया को संभालती है पार्थ ने आत्महत्या से पहले कई दोस्तों को मैसेज किए थे

लखनऊ पुलिस को उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया को संभालने वाली फर्म के लिए काम करने वाले पार्थ श्रीवास्तव की कथित आत्महत्या के मामले में नए सबूत हाथ लगे हैं। 28 वर्षीय पार्थ सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत सरकार के बीईसीआइएल (ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड) का कर्मचारी था। उसने मौत से पहले अपने कुछ दोस्तों को मैसेज किए थे। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई को उत्तर प्रदेश सरकार के एक आला अधिकारी ने बताया कि बीईसीआइएल राज्य सरकार के सोशल मीडिया को संभालती है और इसी फर्म ने पार्थ की नियुक्ति की थी। 

पुलिस को पार्थ श्रीवास्तव का शव 20 मई को लखनऊ के इंदिरा नगर में एक पंखे से लटकता मिला था। पार्थ ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट छोड़ा था। जिसमें उसने अपने सीनियर सहकर्मियों पर धोखा देने और पीड़ित करने का आरोप लगाया है। 

अपने एक बयान में लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने कहा है कि इंदिरा नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले वैशाली एनक्लेव में पार्थ श्रीवास्तव ने 19 मई को पंखे से लटककर अपनी जान दे दी थी। उसी दिन पार्थ के पिता ने पुलिस को अपने बेटे की संदिग्ध मौत के बारे में बताया था। 

पार्थ ने कथित आत्महत्या से पहले चार दोस्तों को किया था मैसेज!  

पार्थ के पिता की शिकायत पर उसके दोनों सहकर्मियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 306 के तहत एफआइआर दर्ज की गई है। पार्थ के पारिवारिक सदस्यों का कहना है कि उसने कथित सुसाइड नोट की कॉपी ट्विटर पर भी पोस्ट की थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने हटा दिया। लखनऊ पुलिस के सूत्रों के अनुसार, पार्थ ने मरने से पहले अपने चार दोस्तों को कथित आत्महत्या से पहले मैसेज किए थे।  

पार्थ ने अपने एक दोस्त को 19 मई की सुबह चार बजकर 50 मिनट पर मैसेज किया था। जिसमें उसने लिखा था कि भाई मैं छोड़कर जा रहा हूं। अपना ध्यान रखना। जिसके बाद उसके दोस्त ने दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और उसका मैसेज बिना पढ़े ही रह गया। 

साथ ही पार्थ ने अपने एक अन्य दोस्त को सुबह चार बजकर 54 मिनट पर मैसेज किया था। जिसमें उसने लिखा कि अगर मैंने तुम्हारा दिल दुखाया हो तो उसे भुला देना। जिसके बाद उस दोस्त ने सुबह छह बजकर 26 मिनट पर मैसेज किया कि क्या हुआ भाई? जवाब में 7 बजकर चार मिनट पर पार्थ ने कहा कि कुछ नहीं, बस जा रहा हूं। जिसके बाद दोस्त ने प्रतिक्रिया दी, लेकिन पार्थ की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे