लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कौशांबी में बोले सीएम योगी- माफियाओं से मुक्त की गई जमीनों पर देंगे गरीबों को आवास

By रुस्तम राणा | Updated: December 26, 2021 17:02 IST

सीएम ने कहा कि आज हम प्रयागराज में ऐसे ही एक माफियां के कब्ज़े से मुक्त की गई संपत्ति पर गरीबों के लिए नई आवास योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकहा- जिनके पास नहीं है घर, उन्हें देंगे भूमाफियाओं से मुक्त गई जमीन पर आवास योजनाजनता से बोले सीएम योगी, आप चिंता मत कीजिए, आपकी चिंता मोदी कर रहे हैं

कौशांबी: उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के मद्देनजर योगी सरकार के द्वारा ताबड़-तोड़ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास या उद्घाटन किया जा रहा है। रविवार को कौशांबी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे से माफिया राज को खत्म करने की बात कही।  

उन्होंने कहा, जिन पेशेवर माफियाओं ने पिछली सरकारों में गरीबों, व्यापारियों, सरकारी संपत्ति को हड़प कर बड़ी-बड़ी हवेलियां बनाई थीं। आप ने देखा होगा प्रदेश सरकार का बुल्डोजर जब चला तो ये सभी बड़ी-बड़ी हवेलियां नीचे गिरती हुई दिखाई दी। सीएम ने आगे कहा कि आज हम प्रयागराज में ऐसे ही एक माफियां के कब्ज़े से मुक्त की गई संपत्ति पर गरीबों के लिए नई आवास योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रयागराज तक ही सीमित नहीं होगा प्रदेश के 75 ज़िलों में जिनके पास कोई ज़मीन नहीं है उन गरीबों को माफियाओं से मुक्त की गई ज़मीन पर हम आवास देंगे। आपको बता दें कि सीएम योगी रविवार को प्रयागराज के लूकरगंज में भूमाफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबों के लिए बनने वाले आवास का शिलान्यास करेंगे। 

जनसभा में योगी ने जनता कहा कि आप चिंता मत करिए, आपकी चिंता मोदी जी कर रहे हैं, आप सिर्फ उनकी योजनाओं का लाभ लीजिए। आपने 2017 में आशीर्वाद दिया है जिला पंचायत में भी भाजपा का प्रत्याशी जिताया है। ऐसे में आप भजपा के साथ रहिए 2022 में आप सबके आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश के 2022 में सरकार बनने जा रही है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos