लाइव न्यूज़ :

VIDEO: सावन के पहले दिन CM योगी आदित्यनाथ ने की गोरखनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 11, 2025 12:47 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन शुक्रवार सुबह रुद्राभिषेक और हवन किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सावन के पहले दिन शुक्रवार सुबह रुद्राभिषेक और हवन किया। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बयान जारी कर कहा कि रुद्राभिषेक का अनुष्ठान पूर्ण कर मुख्यमंत्री ने भगवान शंकर से चराचर जगत के कल्याण और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में भोले शंकर को विल्व पत्र, दूर्वा, मदार पत्र, कमल पुष्प समेत अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने के बाद जल, दूध और ऋतुफल के रस से रुद्राभिषेक किया। मठ के आचार्यगण और पुरोहितगण ने महामंत्रों से रुद्राभिषेक संपन्न कराया। रुद्राभिषेक के बाद गोरक्षपीठाधीश्वर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘देवाधिदेव महादेव के प्रिय श्रावण मास के प्रथम दिवस के पावन अवसर पर आज गोरखनाथ मंदिर में विधि विधान से रुद्राभिषेक कर समस्त प्रदेश वासियों के सुख, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।’’

सावन के प्रथम दिन काशी के शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ी ,काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को क्रमबद्ध तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। सावन महीने के मद्देनजर वाराणसी पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बताया कि सावन के प्रथम दिवस पर मंदिर प्रांगण में स्थित भगवान विश्वनाथ, दंडपाणी, एवं भगवान बेकुंठठेश्वर के मंदिर शिखर के सामने श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गयी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भी श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि पूरे सावन सुलभ दर्शन अथवा वीआईपी दर्शन की कोई व्यवस्था नहीं होगी। वृद्धों और दिव्यांजनों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया कि सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर कतार व्यवस्था और गाईडिंग स्टाफ की नियुक्ति की गयी है। अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। प्रयागराज से वाराणसी तक एक लेन में कांवड़ियां चलेंगे और दूसरे लेन पर अन्य वाहनों की आवाजाही होंगी। सीसी टीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए छोटे नावों के संचालन पर रोक लगाई गई है। वहीं बड़े नाव संचालकों को पर्यटकों को जीवनरक्षक जैकेट पहनाने का निर्देश दिया गया है। जल पुलिस, एनडीआरएफ सहित संबंधित थानों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसावनउत्तर प्रदेशगोरखपुरभगवान शिव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2027 में यूपी विधानसभा चुनाव और पूर्वांचल और पश्चिम में जाट, गुर्जर, दलित और ब्राह्मण पर सीएम योगी ने खेला दांव?

भारतUP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, छह नए मंत्री हुए शामिल, दो राज्य मंत्रियों को मिला प्रमोशन

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

भारतSuvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल

भारतउत्तर प्रदेश में आलू किसानों की ख्वाहिशें तोड़ रही हैं दम! पश्चिम बंगाल, असम, नेपाल और खाड़ी देशों में नहीं भेजा गया आलू

भारत अधिक खबरें

भारतDMK ने उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष का नेता घोषित किया

भारतपश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर 200 FIR, 433 गिरफ्तार, डीजीपी सिद्धार्थ नाथ गुप्ता ने दी जानकारी

भारत‘पेट्रोल, गैस और डीज़ल का इस्तेमाल बहुत संयम से करें’: पश्चिम एशिया तेल संकट के बीच मोदी का संदेश

भारतकौन हैं सेंथिल कुमार और लक्ष्मी प्रिया?, तमिलनाडु सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों को मुख्यमंत्री विजय का सचिव नियुक्त किया

भारततमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से दिया इस्तीफा, पेराम्बुर सीट रखी बरकरार