Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
By अंजली चौहान | Updated: May 9, 2026 12:48 IST2026-05-09T12:41:38+5:302026-05-09T12:48:42+5:30
UP CM Yogi Adityanath: भाजपा विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शपथ के बाद सुवेंदु अधिकारी के गले में योगी ने डाला भगवा दुपट्टा, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल
UP CM Yogi Adityanath: बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। कोलकाता में आयोजित भव्य समारोह में मंच पर शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी का योगी आदित्यनाथ ने अभिवादन किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने सुवेंदु को भगवामय करते हुए अपनी तरफ से केसरिया दुपट्टा भेट किया। सीएम योगी ने खुद अधिकारी के गले में केसरिया दुप्पटा पहनाया। जिसके बदले बंगाल सीएम ने उन्हें नमन किया।
मालूम हो कि भाजपा पहली बार राज्य में सत्ता में आई है, उसने 294 सदस्यों वाली विधानसभा में 207 सीटें जीती हैं। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस का 15 साल का शासन खत्म हो गया है, जो अब सिर्फ़ 80 सीटों पर सिमट गई है।
LIVE: শপথ গ্রহণ অনুষ্ঠান | ব্রিগেড প্যারেড গ্রাউন্ড, কলকাতা। https://t.co/7yIHkuNMFH
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) May 9, 2026
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, NDA-शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, BJP के वरिष्ठ नेता और पूरे राज्य से हज़ारों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। अधिकारी के साथ-साथ, जिन पाँच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, क्षुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल हैं।
BJP के लिए, यह शपथ ग्रहण समारोह महज़ एक संवैधानिक औपचारिकता से कहीं ज़्यादा है। पार्टी इसे बंगाल में एक दशक से चल रहे अपने राजनीतिक विस्तार की परिणति के तौर पर पेश करना चाहती है। बंगाल एक ऐसा राज्य रहा है, जो देश के बाकी हिस्सों में भगवा खेमे के ज़बरदस्त दबदबे के बावजूद, दशकों तक उनके लिए सबसे मुश्किल मोर्चों में से एक बना रहा था।