लाइव न्यूज़ :

यूपीः विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री 2022 का किया विमोचन, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2022 21:07 IST

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस डायरेक्ट्री की एक खास बात और है कि इसमे जिला स्तर के अधिकारियों और पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल मीडिया क्लब की डायरेक्ट्री का विमोचन किया है।डायरेक्ट्री आपके हाथ में है तो प्रदेश की हर जानकारी आपके पास है।

लखनऊः नेशनल मीडिया क्लब द्वारा प्रकाशित उत्तर प्रदेश मीडिया डायरेक्ट्री 2022 के विशेष अंक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अपने सरकारी आवास पर किया। इस मौके पर महाना ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब द्वारा प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाने वाली यह डायरी काफी जनकल्याणकारी है।

 

जिसके लिए नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी बधाई के पात्र है। नेशनल मीडिया क्लब द्वारा जो सूचना डायरेक्ट्री प्रतिवर्ष प्रकाशित की जाती है। उसमे देश और प्रदेश से जुड़ी सभी सरकारी जानकारियाँ होती है। चाहे वह केन्द्रीय मंत्रिमण्डल हो, उत्तर प्रदेश का मंत्रिमण्डल हो, विधायक हो, विधानपरिषद के सदस्य हो या फिर राज्य मुख्यालय पर तैनात सरकारी अधिकारी और पत्रकार हो।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस डायरेक्ट्री की एक खास बात और है कि इसमे जिला स्तर के अधिकारियों और पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं। जो काफी उपयोगी है। इस मौके पर नेशनल मीडिया क्लब के संस्थापक रमेश अवस्थी ने कहा कि अपने अति व्यवस्तम समय में से समय निकालकर विधानसभा अध्यक्ष ने नेशनल मीडिया क्लब की डायरेक्ट्री का विमोचन किया है।

इसके लिये क्लब उनका आभार व्यक्त करता है। नेशनल मीडिया क्लब पत्रकारिता मे सबका साथ सबका विकास और सबका सम्मान और “मैं नहीं हम” की अवधारणा पर काम करता है। इसलिये अगर डायरेक्ट्री मे मुख्यालय के अधिकारियों और पत्रकारों के नाम शामिल किये गये है तो जिले के अधिकारियों और पत्रकारों के नाम भी शामिल किये गये है। अगर यह डायरेक्ट्री आपके हाथ में है तो प्रदेश की हर जानकारी आपके पास है।

इसमे प्रदेश के हर जिलों के थानों के नम्बर भी मौजूद है। जिससे किसी भी घटना पर आप सीधे सम्बन्धित थाने के अधिकारी से बात कर सकते है। अवस्थी ने कहा कि चूंकि अब जमाना डिजिटल का है इसलिये नेशनल मीडिया क्लब जल्द ही डिजिटल डायरेक्ट्री का प्रकाशन करने जा रहा है। जो पत्रकार साथियों के लिये काफी फायदेमन्द होगा। 

विमोचन के मौके पर मौजूद मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के सचिव शिवशरण सिंह ने कहा कि नेशनल मीडिया क्लब द्वारा पिछले कई वर्षों से मीडिया डायरेक्ट्री का प्रकाशन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश की जानकारी को एक डायरेक्ट्री मे समाहित करना एक बहुत बडी बात है।

बीते वर्षों में सूचना विभाग द्वारा जिस सूचना डायरी का प्रकाशन किया जाता था। उसमे भी जिले स्तर तक की जानकारी उपलब्ध नही होती थी। जो अब असानी से इस डायरेक्ट्री में उपलब्ध है। जिसका फायदा राजनीति से जुडे लोगों को भी होगा। 

इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय, पत्रकार दिलीप सिंह और शशि पाण्डेय ने भी नेशनल मीडिया क्लब द्वारा प्रकाशित की जाने वाली मीडिया डायरेक्ट्री को काफी उपयोगी बताते हुए कहा कि क्लब हमेशा से जिला स्तर तक के पत्रकारों को सम्मान देने का पक्षधर रहा है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश के सभी जिलो के पत्रकारों के नाम इस डायरेक्ट्री में मौजूद है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊSatish MahanaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह