लाइव न्यूज़ :

Amit Shah Visit Andhra Pradesh: आज गृह मंत्री अमित शाह का आंध्र प्रदेश दौरा, कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 19, 2025 10:39 IST

Amit Shah Visit Andhra Pradesh: दक्षिण भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत राज्य के कृष्णा जिले में एनआईडीएम का दक्षिणी परिसर स्थापित किया है।

Open in App

Amit Shah Visit Andhra Pradesh: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (एनआईडीएम) के दक्षिणी परिसर और विजयवाड़ा के निकट राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10वीं बटालियन के परिसर का उद्घाटन करेंगे। गृह मंत्री, कृष्णा जिले के कोंडापवुलुरू में एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। शनिवार रात यहां पहुंचे शाह का विजयवाड़ा हवाई अड्डे पर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश और अन्य नेताओं ने स्वागत किया।

इसके बाद वह पड़ोसी गुंटूर जिले के उंडावल्ली में स्थित मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के आवास पर गए। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को एनडीआरएफ के 20वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर शाह 200 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।’’

एनआईडीएम के दक्षिणी परिसर और एनडीआरएफ की 10वीं बटालियन परिसर का उद्घाटन करने के अलावा, वह सुपौल (9वीं बटालियन) में क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र (आरआरसी) परिसर का उद्घाटन करेंगे। वह आरआरसी गोरखपुर (एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन) की आधारशिला भी रखेंगे और 11 क्षेत्रीय भाषाओं में आपदा जागरूकता वीडियो जारी करेंगे। दक्षिण भारत की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत राज्य के कृष्णा जिले में एनआईडीएम का दक्षिणी परिसर स्थापित किया है।

बाद में, शाह हैदराबाद में राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) में एक नये ‘एकीकृत इनडोर शूटिंग रेंज’ की आधारशिला रखेंगे, जहां आईपीएस परिवीक्षाधीन अधिकारियों को फायरिंग कौशल का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, शाह एक अलंकरण समारोह, पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगे। आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और गृह राज्य मंत्री बी संजय कुमार भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाषा जोहेब प्रशांत प्रशांत

टॅग्स :अमित शाहगृह मंत्रालयआंध्र प्रदेशBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस