लाइव न्यूज़ :

समान नागरिक संहिताः ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में नेपाल, भूटान और तिब्बती मूल के नागरिकों के लिए क्या नियम, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2025 13:34 IST

Uniform Civil Code: गृह सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि यूसीसी के तहत होने वाले ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में के लिए आधार कार्ड की व्यवस्था है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तराखंड में नेपाली, भूटानी एवं तिब्बती मूल के लोगों से भी शादी होती है।वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र को अनुमन्य किया जाएगा।मकानों और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति दे दी है।

देहरादूनः उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने सोमवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में नेपाल, भूटान और तिब्बती मूल के नागरिकों के लिए उनके देश के नागरिकता प्रमाणपत्रों तथा नेपाली एवं भूटानी मिशन द्वारा जारी प्रमाणपत्रों को अनुमन्य किए जाने सहित कई फैसले किए। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि यूसीसी के तहत होने वाले ऑनलाइन विवाह पंजीकरण में के लिए आधार कार्ड की व्यवस्था है।

लेकिन उत्तराखंड में नेपाली, भूटानी एवं तिब्बती मूल के लोगों से भी शादी होती है जिसके मददेनजर इसमें संशोधन को मंजूरी दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब आधार कार्ड के अलावा नेपाल, भूटान के नागरिकों के लिये नेपाली एवं भूटानी नागरिकता प्रमाण पत्र एवं 182 दिनों से अधिक के प्रवास के लिए भारत में नेपाली मिशन या रॉयल भूटान मिशन की ओर से जारी प्रमाणपत्र तथा तिब्बती मूल के व्यक्तियों के लिए विदेशी पंजीकरण अधिकारी द्वारा जारी वैध पंजीकरण प्रमाण पत्र को अनुमन्य किया जाएगा।

एक अन्य फैसले में, बगोली ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने प्रस्तावित विधान परिसर के लिए रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में घोषित 'फ्रीज जोन' में आंशिक संशोधन करते हुए वहां छोटे मकानों और छोटी दुकानों के निर्माण की अनुमति दे दी है।

उन्होंने बताया कि इसके मानक आवास विकास विभाग द्वारा निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने राज्य सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को कर के बाद के लाभ (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) की 15फीसदी धनराशि को राज्य सरकार को देने के प्रस्ताव को भी अपनी मंजूरी दे दी। 

टॅग्स :पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डनेपालभूटान
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

भारत2.5 घंटे में 213 किमी: पीएम मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, जानें के बारे में विस्तार से

भारतदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन, कितना लगेगा टोल और कितनी बचेगी दूरी? यहाँ पढ़ें सब कुछ

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?