लाइव न्यूज़ :

यूरोप जितना तेल एक दोपहर में खरीदता है, भारत उतना एक महीने में भी नहीं खरीदता, रूसी तेल आयात पर भारत की दो टूक

By विशाल कुमार | Updated: April 12, 2022 11:12 IST

यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं करने के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि हम संघर्ष के विरुद्ध हैं। हम संवाद और कूटनीति के पक्षधर हैं। हम हिंसा की तत्काल समाप्ति के पक्ष में हैं और हम इन उद्देश्यों के लिए कई तरह से योगदान करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत-अमेरिका 2+2 बैठक के बाद यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं करने पर सवाल पूछा गया था।जयशंकर ने कहा कि हमारे बयान यूएन, हमारी संसद और अन्य मंचों में हमारी स्थिति को रेखांकित करते हैं।विदेश मंत्री ने कहा कि और संक्षेप में वे स्थितियां बताती हैं कि हम संघर्ष के विरुद्ध हैं।

नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूसी हमले की निंदा नहीं करने के सवाल पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रूस से यूरोप जितना तेल एक दोपहर में खरीदता है, भारत एक महीने में उससे भी कम खरीदता है।

दोनों पक्षों के बीच भारत-अमेरिका 2+2 बैठक के बाद सवालों के जवाब में जयशंकर ने कहा कि मैंने देखा है कि आपने तेल खरीद का उल्लेख किया। यदि आप रूस से ऊर्जा खरीद पर विचार कर रहे हैं, तो मेरा सुझाव है कि आपका ध्यान यूरोप पर केंद्रित होना चाहिए। संभवत: हम कुछ ऊर्जा खरीदते हैं जो हमारी ऊर्जा सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मुझे संदेह है कि आंकड़ों को देखते हुए, शायद महीने के लिए हमारी कुल खरीदारी यूरोप की एक दोपहर की तुलना में कम होगी। तो शायद आपको इसके बारे में सोचना चाहिए।

जयशंकर ने कहा कि जैसा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन ने बताया है कि हमने कई बयान दिए हैं जो संयुक्त राष्ट्र, हमारी संसद और अन्य मंचों में हमारी स्थिति को रेखांकित करते हैं।

विदेश मंत्री ने कहा कि और संक्षेप में वे स्थितियां बताती हैं कि हम संघर्ष के विरुद्ध हैं। हम संवाद और कूटनीति के पक्षधर हैं। हम हिंसा की तत्काल समाप्ति के पक्ष में हैं और हम इन उद्देश्यों के लिए कई तरह से योगदान करने के लिए तैयार हैं।

इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि भारत द्वारा एस-400 वायु रक्षा प्रणालियों की खरीद की बात आती है, तो अमेरिका ने अभी तक काउंटरिंग अमेरिकाज एडवर्सरीज थ्रू सेंक्शंस एक्ट (सीएएटीएसए) कानून के तहत संभावित प्रतिबंधों या संभावित छूट के बारे में कोई निर्धारण नहीं किया है।

उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच एक लंबा इतिहास और एक लंबा रिश्ता है, जिसमें सैन्य उपकरणों की बात भी शामिल है। उस रिश्ते ने कई साल पहले उस समय जोर पकड़ा था जब हम भारत के भागीदार नहीं बन पाए थे। और फिर जैसा कि मैंने कहा कि हम अब भारत के लिए पसंद का सुरक्षा भागीदार बनने के लिए ऐसा भागीदार बनने में सक्षम और इच्छुक दोनों हैं।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादभारतUSरूसEuropean UnionS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र