लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे ने कहा मोदी सरकार ने बिहार में वोट पाने के लिए कर्पूरी ठाकुर को दिया भारत रत्न

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2024 17:45 IST

उद्धव ठाकरे ने कहा, भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से वोट हासिल करना चाहती है, इसलिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है।

Open in App
ठळक मुद्देठाकरे ने कहा, बिहार से वोट हासिल करने के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित कियाउन्होंने कहा, BJP के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जन संघ ने सरकारी नौकरियों में ओबीसी को 26 प्रतिशत आरक्षण देने के ठाकुर के फैसले का विरोध किया था

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार से वोट हासिल करने के लिए नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया है। शिवसेना के यहां एकत्रित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जन संघ ने सरकारी नौकरियों में अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) को 26 प्रतिशत आरक्षण देने के ठाकुर के फैसले का विरोध किया था। 

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अब भाजपा लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार से वोट हासिल करना चाहती है, इसलिए उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। मुझे खुशी है कि उनके (ठाकुर के) काम को इतने सालों के बाद मान्यता दी जा रही है।’’ ठाकरे ने आगे कहा कि भाजपा ने डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन के नाम को भारत रत्न के लिए नामित किया है लेकिन उनकी अध्यक्षता में गठित आयोग द्वारा किसानों की आय बढ़ाने के लिए की गई सिफारिशों को लागू करने में असफल रही है। 

उन्होंने कहा कि जनता इस खोखलेपन को देख रही है। केंद्र सरकार ने इस साल पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी.नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि वैज्ञानिक और भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस.स्वामीनाथन, समाजवादी नेता और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की है। 

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रभारत रत्नमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला