लाइव न्यूज़ :

तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भाजपा में शामिल होने के संकेत दिये

By भाषा | Updated: March 7, 2021 00:14 IST

Open in App

कोलकाता, छह मार्च पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिये जाने से नाराज तृणमूल कांग्रेस की विधायक सोनाली गुहा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के शनिवार को संकेत दिये।

कभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी सहयोगी रहीं और पार्टी से चार बार की विधायक गुहा को शुक्रवार को जब यह पता चला कि उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है तो वह रोने लगी थीं।

सतगछिया से विधायक गुहा ने कहा कि वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय से बात करेंगी और अपने भविष्य को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगी।

गुहा ने कहा, ‘‘ राजनीतिक शख्सियत होने के चलते मैं एक सम्मानजनक पद की इच्छा रखती हूं।’’

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के प्रतिनिधियों ने उनसे शनिवार सुबह संपर्क किया था। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस खेमे से किसी ने संपर्क नहीं किया।

गुहा ने कहा, ‘‘ मैंने फोन करने वालों से कहा कि मैंने पहले ही भाजपा के साथ चर्चा शुरू कर दी है।’’

उन्होंने कहा कि वह नई पार्टी (भाजपा) के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगी, जिस तरह पूर्व में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के लिए कार्य किया था।

गुहा ने कहा, ‘‘ मैं इस बार चुनाव नहीं लड़ूंगी लेकिन मैं अपनी नई पार्टी के लिए कार्य करना चाहती हूं। मैंने उन्हें (मुकुल रॉय) कहा कि जहां भी मेरी सेवा की आवश्यकता होगी, मैं प्रचार के लिए जाउंगी।’’

इस बीच, रॉय ने कहा कि गुहा के अलावा तृणमूल कांग्रेस के कई अन्य विधायकों एवं नेताओं ने शुक्रवार की शाम से उनसे संपर्क किया है।

बनर्जी ने शुक्रवार को राज्य में 291 विधानसभा सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी।

तृणमूल कांग्रेस के कई विधायक, एक सांसद और कई नेता पहले ही भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election 2026: तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और केरलम के नतीजे तय करेंगे भाजपा की रणनीति

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो