लाइव न्यूज़ :

Top Afternoon News: CAA के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी, राहुल गांधी और प्रियंका को पुलिस ने मेरठ जाने से रोका

By भाषा | Updated: December 24, 2019 14:35 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को यादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया जिसके बाद वह विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हो गए। राज्यपाल विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने गए थे।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर सुस्ती के दौर में है और सरकार को इसे उबारने के लिए तत्काल नीतिगत उपाय करने की जरूरत है। अमेरिका ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी अरब द्वारा पांच लोगों को मौत की सजा सुनाए जाने का सोमवार को स्वागत किया।

पुलिस ने राहुल, प्रियंका को मेरठ जाने से रोका

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पुलिस ने मंगलवार को उस वक्त कथित तौर पर रोक दिया जब वे संशोधित नागरिकता कानून विरोधी प्रदर्शन में मारे गए लोगों के परिवारों से मिलने मेरठ जा रहे थे। कांग्रेस सूत्रों ने यह जानकारी दी। राहुल और प्रियंका को उन लोगों के परिवारों से मुलाकात करनी थी जो हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान मारे गए थे। इससे पहले गत रविवार को प्रियंका ने बिजनौर में भी उन दो युवकों के परिवारों से मुलाकात की थी जो प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा में मारे गए थे। प्रियंका ने सोमवार को इन दोनों युवकों को ‘शहीद’ करार दिया था और कहा था कि इनके नाम पर सभी लोग संकल्प लें कि संविधान की रक्षा की जाएगी। कांग्रेस संशोधित नागरिकता कानून को ‘असंवैधानिक’ करार देते हुए इसका खुलकर विरोध कर रही है।

दरियागंज हिंसा: अदालत ने छह आरोपियों की जमानत अर्जी पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा

दरियागंज में प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार छह लोगों की ओर से दायर जमानत याचिका पर दिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली पुलिस से जवाब तलब किया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार ने पुलिस से 28 दिसंबर तक जवाब देने को कहा है। शहर की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार सभी 15 लोगों की जमानत अर्जी सोमवार को खारिज कर दी थी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

अन्य बड़ी खबरें

- पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को यादवपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश करने से रोक दिया जिसके बाद वह विश्वविद्यालय परिसर से रवाना हो गए। राज्यपाल विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेने गए थे।- झारखंड विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत हासिल करने वाले झामुमो के विधायक मंगलवार दोपहर हेमंत सोरेन को औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेंगे।- अमेरिका ने पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के मामले में सऊदी अरब द्वारा पांच लोगों को मौत की सजा सुनाए जाने का सोमवार को स्वागत किया।- ईसा मसीह का जन्म स्थान बेथलहम क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए दुनियाभर के श्रद्धालुओं का स्वागत करने की तैयारी में जुटा हुआ है।- भारतीय अर्थव्यवस्था इस समय गंभीर सुस्ती के दौर में है और सरकार को इसे उबारने के लिए तत्काल नीतिगत उपाय करने की जरूरत है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने यह बात कही है।-दिलीप बिल्डकॉन लि.को उत्तर प्रदेश में 1,362.06 करोड़ रुपये की परियोजना का ठेका मिला है।

खेल जगत की बड़ी खबरें 

- भारत के चोटी के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह गुजरात और केरल के बीच बुधवार से यहां शुरू होने वाले रणजी मैच में खेलेंगे जिसमें राष्ट्रीय टीम में वापसी से पहले उनकी फिटनेस का आकलन किया जाएगा।- सेरेना विलियम्स और कारोलिन वोजनियाकी पिछले लंबे समय से बहुत अच्छी सहेलियां हैं लेकिन अब टेनिस कोर्ट पर भी वे साथ में खेलती हुई दिखेंगी। 

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया