लाइव न्यूज़ :

"जो खुद नाइंसाफी के लिए मशहूर हैं, अब वो भी इंसाफ दिलाने की बात कर रहे हैं", स्मृति ईरानी का राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: December 29, 2023 7:50 AM

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद नाइंसाफी के लिए मशूहूर हों, वो भी आजकल इंसाफ दिलाने का नाटक कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर किया तीखा हमलाजो लोग खुद नाइंसाफी के लिए मशूहूर हों, वो भी आजकल इंसाफ दिलाने का नाटक कर रहे हैंकिरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा से कोई फर्क नहीं पड़ता, देश मोदी के साथ खड़ा है

अमेठी: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग खुद नाइंसाफी के लिए मशूहूर हों, वो भी आजकल इंसाफ दिलाने का नाटक कर रहे हैं।

स्मृति ईरानी ने बीते गुरुवार को अमेठी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जो लोग अन्याय के लिए जाने जाते हैं, वे भी इन दिनों न्याय देने का ढोंग कर रहे हैं।"

इस बीच केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी कहा कि वायनाड सांसद राहुल गांधी की 'भारत न्याय यात्रा' पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें कोई परेशान करने वाली बात नहीं है क्योंकि भारत के लोग नरेंद्र मोदी और बीजेपी के पीछे मजबूती से खड़े हैं।

केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने कहा, "राहुल गांधी जो भी यात्रा करते हैं, उससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि भारत के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के साथ मजबूती से खड़े हैं।"

उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को अलग-अलग राज्यों में जाने और बंटवारे की बात करने की आदत है। वह इस विभाजनकारी एजेंडे को जीवित रखते हैं। हम इसके विपरीत हैं। भाजपा पीएम मोदी की अगुवाई में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के आदर्श वाक्य के साथ एकजुट भारत चाहती है।''

इससे पहले बुधवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा था, "राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की थी लेकिन उनका लक्ष्य देश को 'एकजुट' करना नहीं बल्कि 'तोड़ना' है।"

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी राहुल गांधी की यात्रा पर कटाक्ष किया और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के बाद सभी चुनाव हार गई, उन्होंने कहा कि यह देखना दिलचस्प होगा कि भारत न्याय यात्रा के बाद वे क्या खोएंगे।

मालूम हो कि कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को भारत न्याय यात्रा की घोषणा की जो 14 जनवरी को इम्फाल मणिपुर में शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा की घोषणा के बाद पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को कहा कि यात्रा का उद्देश्य 'सबके लिए न्याय' है। कांग्रेस पार्टी ने यह भी घोषणा की कि यात्रा 14 राज्यों और 85 जिलों को कवर करेगी। यात्रा के उद्देश्य के बारे में पूछे जाने पर केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत न्याय यात्रा, नाम ही यात्रा के उद्देश्य 'सबके लिए न्याय चाहिए' को दर्शाता है।

टॅग्स :स्मृति ईरानीकिरेन रिजिजूराहुल गांधीगिरिराज सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCongress leader Alamgir Alam: झारखंड के मंत्री और कांग्रेस नेता आलमगीर आलम अरेस्ट, ईडी ने 37 करोड़ किए थे जब्त

भारतDelhi Lok Sabha Election: वीकेंड पर दिल्ली हाउसफुल, मोदी-राहुल करेंगे चुनावी सभा

भारतAmit Shah On Arvind Kejriwal: 'उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है, वे 22 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं', केजरीवाल पर बोले अमित शाह

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल को बीजेपी का सपोर्ट, आप सांसद संजय सिंह मिलने पहुंचे

भारतPM Modi's Roadshow in Mumbai: पीएम मोदी के रोड शो के लिए मुंबई में सुरक्षा कड़ी; ड्रोन, गुब्बारों के इस्तेमाल पर लगा प्रतिबंध, ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतडेंगू के मामलों में वृद्धि के बीच बेंगलुरु नागरिक निकाय ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पर्याप्त उपाय किए, कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं'

भारतBihar Lok Sabha Elections 2024: 5 सीट पर 20 मई को मतदान, हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी सीट पर पड़ेंगे वोट, जानें समीकरण और 2019 में कौन रहा विजेता!

भारतLok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी से लेकर राहुल गांधी तक, इन हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों के पास नहीं है अपनी कार

भारतBihar Politics News: क्या फिर से पलटी मारेंगे सीएम नीतीश!, आखिर पीएम मोदी के नामांकन कार्यक्रम क्यों किया रद्द, उठ रहे सवाल

भारतपहली बार CAA के तहत 14 लोगों को नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे गए, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी