लाइव न्यूज़ :

भारत और पश्चिमी देशों की आबादी की पाचन प्रणालियों में मौजूद जीवाणुओं में है अंतर : अध्ययन

By भाषा | Updated: November 9, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), भोपाल ने भारत और पश्चिमी देशों की आबादी में विभिन्न आहार पद्धतियों के चलते पाचन प्रणाली में मौजूद जीवाणुओं के समूह में अंतर पाया है।

यह अनुसंधान अमेरिका के साउथ डकोटा यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया गया। इसमें इन जीवाणुओं और इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (आईबीएस) जैसे सूजन संबंधी रोगों के बीच संबंध भी पाया गया।

अध्ययन में कहा गया है कि इन दो क्षेत्रों में आहार पद्धति में अंतर के चलते ये चीजें देखने को मिली हैं। दरअसल, भारतीय आहार कार्बोहाइड्रेट्स और फाइबर में पश्चिमी देशों की आहार पद्धति से कहीं अधिक परिपूर्ण हैं।

यह अध्ययन नेचर पोर्टफोलिया जर्नल बायोफिल्म ऐंड माइक्रोबायोम्स में प्रकाशित हुआ है।

मानव की पाचन प्रणाली में 300 से 500 प्रकार के जीवाणु मौजूद होते हैं, जो जीवन के लिए आवश्यक हैं। ये जीवाणु पाचन में मदद करते हैं, संक्रमण से बचाते हैं और यहां तक कि शरीर को आवश्यक विटामिन एवं न्यूरोकेमिकल भी उत्पनन्न करते हैं।

जर्मन वैज्ञानिकों ने 2011 में पाचन प्रणाली में जीवाणु की संख्या के आधार पर मानव को तीन समूहों--प्रीवोटेला, बैक्टेरोइड्स और रूमीनोकोकस-- में वर्गीकृत किया था।

आईआईएसईआर भोपाल के बायोलॉजिकल साइंसेज विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर विनीत के शर्मा ने कहा, ‘‘भारत में किये गये अध्ययन में हमारी टीम ने मध्य प्रदेश, दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, राजस्थान और महाराष्ट्र, बिहार तथा केरल में 200 लोगों की पाचन प्रणाली के नमूने लिये थे। ’’

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि भारतीय पाचन प्रणाली में जीवाणु के प्रीवोटेला प्रकार की अत्यधिक प्रचुरता है। यह कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से परिपूर्ण आहार का उपभोग करने वाली इटली, मैडागास्कर, पेरू और तंजानिया जैसे देशेां की आबादी में भी अत्यधिक पाई गई। हालांकि अमेरिका जैसे देशो के लोगों में पाचन प्रणाली में बैक्टेरोइड्स ज्यादा पाया गया।

शर्मा ने बताया कि इस अध्ययन से गैर पश्चिमी देशों की आबादी के लिए जरूरी प्रोबायोटिक्स को विकसित करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए