लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: लॉकडाउन के बीच कोरोना योद्धा के परिवार की जिंदगी तीसरे माले से लटकती रस्सी पर टिकी...

By भाषा | Updated: May 22, 2020 20:36 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण उन्मूलन के दौरान तमाम लोगों की जान बचाने वाले एक कोरोना योद्धा के परिवार की जिंदगी की डोर आजकल तीसरी मंजिल से लटकती एक रस्सी पर टिकी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देगुलाबी बाग के दिल्ली सरकार के सरकारी आवास में रहने वाले रश्मि के तीन अन्य पड़ोसियों का दावा है कि प्रशासन से इस परिवार को कोई मदद नहीं मिली है।पड़ोसियों का कहना है कि वे सभी इस कोरोना योद्धा के परिवार की मदद करना चाहते हैं और रस्सी की मदद से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वे ऐसा कर पा रहे हैं।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण उन्मूलन के दौरान जाने-अनजाने तमाम लोगों की जान बचाने वाले एक कोरोना योद्धा के परिवार की जिंदगी की डोर आजकल तीसरी मंजिल से लटकती एक रस्सी पर टिकी हुई है। पति के कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद किराये के दो कमरे के मकान में दो बच्चों के साथ रह रहीं 32 वर्षीय रश्मि (बदला हुआ नाम) दूध, सब्जी और अन्य तमाम जरूरी चीजों के लिए पूरी तरह से अपने पड़ोसियों पर निर्भर है। 

अच्छी बात यह है कि लोग बखूबी अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए रश्मि और उनके बच्चों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इस कोरोना योद्धा के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद 13 मई से ही रश्मि और उनके दोनों बच्चे (10 साल से कम उम्र के) पृथक-वास में रह रहे हैं। रश्मि की इमारत में ही तीसरी मंजिल पर रहने वाले ओम प्रकाश अपनी बालकनी से रस्सी में थैला बांध कर उसकी मदद से भोजन और बाकी जरुरी चीजें दूसरी मंजिल में इस परिवार को पहुंचा रहे हैं। 

गुलाबी बाग के दिल्ली सरकार के सरकारी आवास में रहने वाले रश्मि के तीन अन्य पड़ोसियों का दावा है कि प्रशासन से इस परिवार को कोई मदद नहीं मिली है। पड़ोस के लोग जरुरी चीजें और बच्चों के लिए चॉकलेट लाकर ओम प्रकाश को देते हैं, और वह बालकनी से थैला लटका कर उसे रश्मि तक पहुंचाते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि वे सभी इस कोरोना योद्धा के परिवार की मदद करना चाहते हैं और रस्सी की मदद से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए वे ऐसा कर पा रहे हैं। 

ओम प्रकाश ने बताया कि रस्सी से सामान लटकाते वक्त वह दस्ताने पहनते हैं और अपने हाथों को सैनेटाइजर से अच्छे से संक्रमण मुक्त भी करते हैं। गुलाबी बाग की गढ़वाली जन कल्याण समिति के अध्यक्ष नरेद्र रावत ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि वह पृथक-वास में रह रहे इस परिवार के लिए समुचित व्यवस्था करे। 

रावत ने कहा कि गुलाबी बाग के सरकारी आवासों में रहले वाले करीब 250 लोग कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं। यहां रहने वाले सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को भी सरकारी रसोइयों आदि में जरुरतमंदों को भोजन बांटने के काम पर लगाया गया है। उन्होंने बताया, ‘‘हम सरकार से विनती करते हैं कि वह गुलाबी बाग सरकारी आवासों को संक्रमण मुक्त कराए क्योंकि यहां रहने वाले सैकड़ों लोग कोविड-19 ड्यूटी में लगे हुए हैं।’’

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र