लाइव न्यूज़ :

अदालत ने याचिका में अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीयों की जानकारी की प्रामाणिकता पर सवाल किया

By भाषा | Updated: October 27, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को एक याचिकाकर्ता से पूछा कि उसे उन भारतीयों का ब्योरा कैसे मिला जिनके अफगानिस्तान में फंसे होने तथा जिन्हें तालिबान से जान का खतरा होने का दावा किया जा रहा है।

उच्च न्यायालय ने संबंधित प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ता ने जो बातें कहीं हैं, उन पर फैसला किया जाए।

याचिकाकर्ता के वकील ने जब यह कहा कि वह अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीयों से लगातार संपर्क में हैं तो मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘हमें इस तथ्य को लेकर संदेह है।’’

सामाजिक कार्यकर्ता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पूर्व प्रवक्ता याचिकाकर्ता परमिंदर पाल सिंह ने प्राधिकारियों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया कि अफगानिस्तान में फंसे हुए हिंदू और सिख धर्म के 227 भारतीय और अफगान नागरिकों को ई-वीजा जारी किया जाए और उन्हें वहां से निकलवाया जाए।

सुनवाई के दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता से सूची की प्रामाणिकता को लेकर सवाल किये जिसमें अफगानिस्तान में फंसे हुए लोगों का ब्योरा है।

जब याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि ये विदेश मंत्रालय को जमा की गयीं वीजा की प्रतियों से लिये गये हैं तो अदालत ने पूछा कि उन्हें ये प्रतियां कहां से मिल गयीं।

केंद्र सरकार के स्थायी वकील अमित महाजन ने कहा कि सरकार ने अफगानिस्तान में फंसे हुए भारतीयों को निकालने के हरसंभव प्रयास किये हैं और अधिकारी फंसे हुए लोगों की जानकारी याचिकाकर्ता को नहीं देना चाहते।

वकील गुरिंदर पाल सिंह के माध्यम से याचिकाकर्ता ने कहा कि अफगानिस्तान में फंसे हुए लोगों की जान और उनकी संपत्ति को तालिबान से लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार ने अफगानिस्तान से उन्हें भारत लाने में सहायता प्रदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाये हैं।

याचिका के अनुसार जानकारी का स्रोत फंसे हुए भारतीय और अफगान नागरिक, एनजीओ इंडियन वर्ल्ड फोरम, ऑनलाइन समाचार पोर्टल, विदेश मंत्रालय की वेबसाइट और अन्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?