लाइव न्यूज़ :

'सीटी' बजाकर तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में वोट मांगेंगे विजय?, निर्वाचन आयोग ने अभिनेता को चुनाव चिह्न आवंटित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2026 17:42 IST

तमिलनाडु के लोगों की अपेक्षा है कि हमारा नेता मुख्यमंत्री बनें। इस दिशा में पहले कदम के रूप में यह प्रतीक दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित दस प्रतीकों में से ‘सीटी’ विजय की प्राथमिकता वाला प्रतीक था।विधानसभा चुनाव 50 वर्षीय विजय की अध्यक्षता वाले टीवीके के लिए पहला चुनावी रण होगा।पार्टी की भारी जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने के प्रति भरोसा व्यक्त किया।

चेन्नईः निर्वाचन आयोग ने अभिनेता और राजनीतिज्ञ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) को 'सीटी' चुनाव चिह्न आवंटित किया है। एक वरिष्ठ नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पार्टी नेता सीटीआर निर्मल कुमार ने बताया कि प्रस्तावित दस प्रतीकों में से ‘सीटी’ विजय की प्राथमिकता वाला प्रतीक था।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "तमिलनाडु के लोगों की अपेक्षा है कि हमारा नेता मुख्यमंत्री बनें। इस दिशा में पहले कदम के रूप में यह प्रतीक दिया गया है।" कुमार ने कहा कि पार्टी के गठन के दो साल होने के बाद, वर्ष 2026 का विधानसभा चुनाव 50 वर्षीय विजय की अध्यक्षता वाले टीवीके के लिए पहला चुनावी रण होगा।

उन्होंने पार्टी की भारी जीत और विजय के मुख्यमंत्री बनने के प्रति भरोसा व्यक्त किया। ज्ञात हो कि अभिनेता विजय की वर्ष 2024 की फिल्म 'गोट' का मशहूर गीत "व्हिसल पोदु" (सीटी बजाओ) भी इस प्रतीक से मेल खाता है। उन्होंने 'बिगिल' नामक फिल्म में भी अभिनय किया था, जिसका अर्थ भी 'सीटी' होता है।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि राज्य में 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए 'सीटी' बज चुकी है। चक्रवर्ती की विजय के साथ कथित बैठक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी थी। उन्होंने कहा, "तमिलनाडु 2026 चुनाव की 'सीटी' बज चुकी है! अब सभी दल तैयार हैं।"

टॅग्स :Tamil Nadu Assemblyelection commissionतमिलनाडु विधानसभा चुनावtamil nadu Assembly election
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

भारतसमन्वय की राजनीति की जागती उम्मीद

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी मेरी, द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा- समिति का गठन, 20 दिन में रिपोर्ट दीजिए?

भारतक्या है फेस रिकग्निशन सिस्टम?, यूपी के पंचायत चुनाव में लागू, जानें कैसे करेगा काम?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला