लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तानी कर्नल ने 30 हजार देकर भारतीय सेना पर हमले के लिए भेजा था', पकड़े गए फिदायीन आतंकी ने किया खुलासा

By शिवेंद्र राय | Updated: August 24, 2022 21:47 IST

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के निवासी तबारक हुसैन को मुठभेड़ के बाद पकड़ा था। तबारक हुसैन ने खुलासा किया है कि उसे पाकिस्तानी सेना की तरफ से पैसे देकर भारतीय सेना पर हमले के लिए भेजा गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे21 अगस्त को तबारक हुसैन को पकड़ा गया थातबारक हुसैन एक आत्मघाती हमलावर हैगोली लगने के बाद राजौरी में चल रहा है तबारक का इलाज

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में 21 अगस्त को एक आतंकी को गिरफ्तार किया था। पाक अधिकृत कश्मीर का आतंकी तबारक हुसैन एक आत्मघाती हमलावर है। गिरफ्तारी के दौरान तबारक को गोली लगी थी जिसके कारण उसे सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब तबारक हुसैन ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। तबारक ने बताया है कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने पैसे देकर उसे अन्य आतंकियों के साथ भारतीय सेना पर हमला करने के लिए भेजा था। तबारक ने बताया, "हम 4-5 लोग थे। पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूनुस ने हमें भेजा था। उन्होंने हमें पैसे दिए थे। हमें भारतीय सेना की 1-2 पोस्ट पर हमला करने को कहा गया था।" गिरफ्तार आतंकी ने बताया कि भारतीय सेना पर हमला करने के लिए उसे पाकिस्तानी कर्नल की तरफ से तीस हजार रूपये भी मिले थे। तबारक ने यह भी बताया कि वह एक आत्मघाती अभियान पर था।

भारतीय सेना के ब्रिगेडियर कपिल राणा ने तबारक के बारे में बताया, "तबारक हुसैन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का निवासी है। वह पूरी तरह से सशस्त्र आतंकवादियों का नेतृत्व कर रहा था जो उसके पीछे इंतजार कर रहे थे लेकिन भागने में कामयाब रहे। तबारक हुसैन एक अनुभवी आतंकवादी गाइड है। तबारक हुसैन को 2016 में उसके भाई के साथ भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे नवंबर 2017 में रिहा किया गया था। तबारक हुसैन का वर्तमान में रजौरी में इलाज हो रहा है, उसे गोली लगी है।"

राजौरी में भारतीय सेना के  ब्रिगेडियर राजीव नायर ने बताया, "21 अगस्त को तबारक हुसैन को लाया गया था। उसके पैर और कंधे पर गोली लगी थी। उसकी हालत नाजुक थी। अब उसकी हालत स्थिर है। इसे रिकवर होने में अभी भी कई हफ्ते लग सकते हैं। हमारे पास जो भी आता है, वो मरीज है, हमारा काम मरीज की जान बचाना है हमने वही किया है।"

ब्रिगेडियर राजीव नायर ने कहा कि हमने तबारक को आतंकवादी मान कर उसका इलाज नहीं किया। हमने उसकी जान बचाने के लिए किसी अन्य मरीज की तरह उसका इलाज किया। यह भारतीय सेना के अधिकारियों की महानता है जिन्होंने उसे अपना खून दिया। भले ही वह उनका खून बहाने आया था। ब्रिगेडियर राजीव नायर ने बताया कि तबारक का ब्लड ग्रुप ओ नेगेटिव था जो बहुत ही दुर्लभ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाPakistan ArmyएलओसीLoc
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र