लाइव न्यूज़ :

जेडीयू संग हाथ मिलाने पर बोले सुशील मोदी- 'भले ही नीतीश कुमार बीजेपी के दरवाजे पर अपनी नाक रगड़ें...'

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 3, 2023 17:06 IST

बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति बनने की अफवाहों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि पार्टी विभाजित होती है, तो कोई रास्ता नहीं है कि बिहार के मुख्यमंत्री एनडीए में फिर से शामिल हो सकें।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले साल भाजपा छोड़ने के बाद अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए के लिए हमेशा के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया था।सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा के दरवाजे पर नाक रगड़ें, हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे।सुशील मोदी ने ये भी कहा कि भाजपा उनका बोझ नहीं उठाएगी।

पटना: बिहार में महाराष्ट्र जैसी स्थिति बनने की अफवाहों के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सोमवार को चेतावनी दी कि यदि पार्टी विभाजित होती है, तो कोई रास्ता नहीं है कि बिहार के मुख्यमंत्री एनडीए में फिर से शामिल हो सकें। पिछले साल भाजपा छोड़ने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार को एनडीए के लिए हमेशा के लिए अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया था।

सुशील मोदी ने कहा, "केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि हम किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे। भले ही नीतीश कुमार भाजपा के दरवाजे पर नाक रगड़ें, हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। भाजपा उनका बोझ नहीं उठाएगी।" 

इस बीच केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच तनाव के कारण बिहार और उत्तर प्रदेश में महाराष्ट्र जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

एएनआई से बात करते हुए अठावले ने कहा, "ऐसी ही स्थिति (जैसे वर्तमान में महाराष्ट्र में) बिहार में भी जल्द ही पैदा हो सकती है क्योंकि जेडीयू के कुछ विधायक नीतीश कुमार से नाराज हैं। उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी एनडीए के साथ शामिल हो सकते हैं क्योंकि फिलहाल वह अखिलेश यादव से नाराज चल रहे हैं। समाजवादी पार्टी के विधायकों के बीच मतभेद पैदा होने की आशंका है।"

टॅग्स :सुशील कुमार मोदीनीतीश कुमारअमित शाहBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला