लाइव न्यूज़ :

सनातन धर्म पर टिप्पणी करना उदयनिधि स्टालिन व 14 अन्य को पड़ा भारी, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 22, 2023 14:25 IST

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सनातन धर्म पर टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों उदयनिधि स्टालिन, ए राजा और 14 अन्य को नोटिस जारी किया।

Open in App
ठळक मुद्दे14 अन्य लोगों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और तमिलनाडु पुलिस भी शामिल है।कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार, उदयनिधि स्टालिन, सीबीआई, ए राजा और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।सुप्रीम कोर्ट ने इसे हेट स्पीच मामले से जोड़ने से इनकार कर दिया है।

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सनातन धर्म पर टिप्पणियों को लेकर तमिलनाडु सरकार के मंत्रियों उदयनिधि स्टालिन, ए राजा और 14 अन्य को नोटिस जारी किया। अदालत ने सनातन धर्म को खत्म करने वाली टिप्पणी के लिए उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ एफआईआर की मांग वाली याचिका पर नोटिस जारी किया है। 14 अन्य लोगों में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और तमिलनाडु पुलिस भी शामिल है।

कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार, उदयनिधि स्टालिन, सीबीआई, ए राजा और अन्य पक्षों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इसे हेट स्पीच मामले से जोड़ने से इनकार कर दिया है। उदयनिधि स्टालिन ने 2 सितंबर को सनातन धर्म की तुलना डेंगू और मलेरिया से करने के बाद विवाद खड़ा कर दिया और कहा कि इसका सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे खत्म किया जाना चाहिए।

'सनातन उन्मूलन सम्मेलन' में बोलते हुए उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। उन्होंने कहा, "कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता, उन्हें ही खत्म कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। ऐसे ही हमें सनातन को मिटाना है।"

उन्होंने ये भी कहा, "सनातन का विरोध करने की बजाय उसे ख़त्म करना चाहिए। सनातन नाम संस्कृत से है। यह सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है।"

टॅग्स :उदयनिधि स्टालिनएमके स्टालिनसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

क्राइम अलर्ट3,700 करोड़ रुपये घोटाला, 250 से अधिक मामले दर्ज, सुप्रीम कोर्ट ने ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की पत्नी को दी जमानत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं