लाइव न्यूज़ :

गुजरात में भगवान राम की शोभा यात्रा पर हुआ पथराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

By रुस्तम राणा | Updated: January 21, 2024 22:12 IST

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की विशाल 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले खेरालु शहर में हुई। पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन गोले दागने पड़े।

Open in App
ठळक मुद्देगुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि मेहसाणा जिले में भगवान राम की "शोभा यात्रा" पर पथराव हुआइसके बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले छोड़ेपुलिस ने कहा, घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है

अहमदाबाद: गुजरात पुलिस ने रविवार को बताया कि मेहसाणा जिले में भगवान राम की "शोभा यात्रा" पर पथराव हुआ। इसके बाद भीड़ पर काबू पाने के लिए आंसू गैस गोले छोड़े। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, यह घटना सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर की विशाल 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले खेरालु शहर में हुई। पुलिस महानिरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तीन गोले दागने पड़े।

आईजी ने कहा, "घटनास्थल पर तलाशी अभियान के बाद पंद्रह लोगों को हिरासत में लिया गया है। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने किसी भी (आगे की) घटना को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया।" उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि पथराव में कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है।

टॅग्स :गुजरातLord Ram
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

कारोबारजेब पर असर?, अमूल ने 14 मई से पूरे भारत में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, पेट्रोल-डीजल कीमत के बाद लगेंगे झटके?

भारतPM मोदी, महापूजा और एयर शो... सोमनाथ से आईं शानदार तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र