लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट यात्री ने दिल्ली-मुंबई फ्लाइट में क्लिक की एयर होस्टेस की आपत्तिजनक तस्वीरें, DCW ने जारी किया नोटिस

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 18, 2023 14:38 IST

स्वाति मालीवाल के नोटिस में कहा गया है कि यह घटना कथित तौर पर 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 पर हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देनोटिस में कहा गया है कि यह घटना कथित तौर पर 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 पर हुई थी।डीसीडब्ल्यू नोटिस में मालीवाल ने मामले में दर्ज एफआईआर की एक प्रति और 23 अगस्त तक गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मांगा।

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग ने स्पाइसजेट उड़ान में एक यात्री द्वारा कथित यौन उत्पीड़न के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर प्रसारित किए जा रहे एक वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया है और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा पुलिस और नागरिक उड्डयन महानिदेशक को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को नोटिस की कॉपी ट्वीट करते हुए ट्वीट किया।

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट में यात्री ने छुपकर फ्लाइट अटेंडेंट और अन्य महिला की वीडियो और आपत्तिजनक फोटो ली। इसको लेके एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। ये बेहद संगीन मामला है, संज्ञान लेते हुए पुलिस और डीजीसीए को नोटिस जारी कर रहे हैं!" नोटिस में कहा गया कि यह घटना कथित तौर पर 16 अगस्त को दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या 157 पर हुई थी। 

नोटिस में कहा गया, "वायरल वीडियो में आरोप है कि एक यात्री महिला फ्लाइट अटेंडेंट और अपनी महिला सहयात्री की अश्लील तस्वीरें खींचने की कोशिश कर रहा था। बताया गया है कि जब उसके मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसके मोबाइल में विमान में सवार महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें मिलीं।" डीसीडब्ल्यू नोटिस में मालीवाल ने मामले में दर्ज एफआईआर की एक प्रति और 23 अगस्त तक गिरफ्तार आरोपियों का विवरण मांगा।

मालीवाल ने लिखा, "यदि आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है, तो कृपया इसका कारण बताएं, मामले में की गई विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट बताएं और मामले की गंभीरता को देखते हुए आयोग को मांगी गई जानकारी प्रदान करें।" 

टॅग्स :स्पाइसजेटDGCAस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

कारोबार1 मई को झटके ही झटके?, शेयर बाजार से 30 दिन में 60,847 करोड़ रुपये निकाले और एलपीजी की कीमत में 993 रुपये की वृद्धि

भारतराघव चड्ढा के दावों के कुछ घंटों बाद स्वाति मालीवाल ने भी छोड़ी AAP, अरविंद केजरीवाल के घर पर 'हमले' को याद किया

कारोबारविमान ईंधन की कीमत बढ़ाकर रिकॉर्ड 2,07,341.22 रुपये प्रति किली, जानें जेब पर असर

भारतवीर विक्रम यादव नए DGCA प्रमुख नियुक्त, फैज़ अहमद किदवई DoPT में स्थानांतरित

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट