लाइव न्यूज़ :

बालक के साथ कथित सामूहिक दुराचार मामले में विशेष न्यायाधीश और पुलिस उपाधीक्षक निलंबित

By भाषा | Updated: October 31, 2021 23:48 IST

Open in App

जयपुर, 31 अक्टूबर राजस्थान के भरतपुर जिले में 14 वर्षीय बालक के साथ कथित सामूहिक दुराचार मामले में न्यायाधीश और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विशेष न्यायाधीश को और बालक को धमकाने के आरोप में पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव को बालक को धमकाने के लिये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जोधपुर उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेशानुसार विशेष न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पीडित बालक की मां की ओर से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष न्यायाधीश और दो अन्य के खिलाफ उसके बच्चे को नशीला पदार्थ देकर उसके साथ पिछले एक महीने से दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया गया है।

दर्ज शिकायत में पीडित की मां ने न्यायाधीश जितेन्द्र सिंह गोलिया और राहुल कटारा व अंशुल सोनी पर बालक को घटना के बारे में किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भरतपुर के मथुरागेट थानाधिकारी रामनाथ ने रविवार को बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर न्यायाधीश गोलिया और राहुल कटारा व अशुंल सोनी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत सामूहिक दुराचार का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारी को सौंप दी गई है।

पुलिस ने बताया कि पीडित परिवार के सदस्यों ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के उपाधीक्षक परमेश्वर लाल यादव, न्यायाधीश के स्टेनो अंशुल सोनी और राहुल कटारा पर उसके नाबालिग बच्चे को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि न्यायिक अधिकारी ने कंपनी बाग स्थित डिस्ट्रिक क्लब में 14 वर्षीय बालक के साथ दोस्ती की। बालक वहां टेनिस खेलने जाता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है