लाइव न्यूज़ :

बकरीद के मौके पर रामपुरवासियों के नाम आजम खान का पत्र, 'तूफान गुजर चुका होगा, लहरें दम तोड़ चुकी होंगी'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2019 13:46 IST

अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं।जमीन पर कब्जा करने के अलावा रामपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ 16 जून को एक आपराधिक मामला दर्ज किया था।

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व लोकसभा सांसद आजम खान की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। जिसकी वजह से पिछले कई दिनों से अपने संसदीय क्षेत्र रामपुर से दूरियां बनाए हुए हैं। आज बकरीद (ईद अल-अजहा) है। इस मौके पर आजम खान ने आज (12 अगस्त) रामपुरवासियों को एक भावुक भरा पत्र लिखा है। यह पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आजम खान ने यह पत्र ऐसे समय में लिखा है जब उनपर 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। प्रशासन उन्हें भूमाफिया घोषित कर चुका है। ऐसे मौके पर उन्होंने रामपुरवासियों के लिए पत्र लिखा है। आजम ने अपने पत्र में लिखा, 'तुम सब पर और हालात पर मेरी नजर है।

मजहब, धर्म और जात इस इदारे (यूनिवर्सिटी) की पहचान नहीं है, इसका मकसद सबको प्यार और सबसे प्यार करना है। इस गांठ को मजबूती से गिरह बंद कर लेना, जिंदगी के बाकी सफर में भी यह काम आएगी। नफरतों के सौदागर इसी के रास्ते मुल्क की तबाही का इंतजाम कर रहे हैं, सबको इससे होशियार रहना होगा।' 

खान ने लिखा, 'मेरी बात सुनो, अजीजों आपके दिलो दिमाग में बहुत सारे सवालात होंगे लेकिन मेरा जवाब बस इतना है कि जो लोग समझते हैं सब कुछ मिट जाएगा, वो सही हो सकते हैं लेकिन एक इतिहास लिख गया, एक तारीख कायम हो गई है कि हड्डी-गोश्त से बना हुआ एक इंसान, गली का बाशिंदा हुकूमतों की मुखालफतों के बावजूद एक अजीम उल शान इदारा यूनिवर्सिटी और नौनिहालों के लिए अच्छे हाई क्लासेज स्कूल्स कायम करने में कामयाब हो सका।' 

उन्होंने लिखा कि हम जल्द सब एक साथ वहोंगे, जब तक जिएंगे जिंदगी की चुनौतियों से जूझते रहेंगे मगर हार नहीं मानेंगे, क्योंकि अपनी मंजिल के बारे में हमें मालूम है और उसे हासिल करना है।

उन्होंने आगे लिखा है, "फिर सुबह होगी, तूफान गुजर चुका होगा, लहरें दम तोड़ चुकी होंगी और जहाज सूरज की किरणों के साथ अपनी मंजिल की तरफ गामजन हो जाएगा। जरा अपनी नजरों से देखो तो मैंने जब इस यूनिवर्सिटी का संग ए बुनियाद रखवाया था तो तुम्हे क्या संदेश दिया था, आसमान छूती हुई मजबूत शमां तुम्हारे इरादों की हमेशा नुमाइंदगी करती रहेगी जाओ वहां जा कर उसे सैल्यूट करो। इसके अलावा भी आजम खां ने अपने संदेश में बहुत सी बातें लिखी हैं।

27 आपराधिक मामले दर्ज 

आजम खान के खिलाफ पिछले एक महीने में करीब 27 प्राथमिकियां दर्ज की गईं हैं। पुलिस ने बताया था कि ये सभी मामले रामपुर में उनके विश्वविद्यालय के लिए किसानों की जमीन हड़पने से जुड़े हुए हैं। अखिलेश यादव नीत शासन के दौरान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे खान मोहम्मद अली जौहर विश्विविद्यालय के संस्थापक एवं कुलाधिपति हैं। इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।

जमीन पर कब्जा करने के अलावा रामपुर पुलिस ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों के खिलाफ 16 जून को एक आपराधिक मामला दर्ज किया था। यह मामला 250 साल पुराने रामपुर के ओरियंटल कॉलेज के प्रधानाचार्य की शिकायत पर दर्ज किया गया कि वहां से करीब 9,000 किताबें चोरी कर उन्हें जौहर विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में रख लिया गया। 

टॅग्स :आज़म खानसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया